बिहारः मुंगेर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, एक की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा की घटना हुई है। सोमवार की रात को शहर के बीचों बीच पड़ने वाले पंडित दीनदयाल चौक के पास शंकरपुर की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा की गई रोड़ेबाजी और फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान18 वर्षीय अनुराग कुमार के रूप में हुई है। अनुराग के सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Recommended Video

    Bihar के Munger में Durga प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, Firing में 1 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    munger firing during durga puja visarjan one boy died

    वहीं, विसर्जन के दौरान चली गोली से पांच लोग घायल हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय चौक की है, जहां पर प्रतिमाओं विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिसबल को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया।

    पुलिस द्वारा रोके जाने पर उग्र लोगों द्वारा फायरिंग भी की गई। भीड़ के हमले में संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार के अलावा 17 अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस को निशाना बनाकर लगातार पथराव किए जाने और भीड़ द्वारा फायरिंग कर शहर में अफवाह फैलाई गई और माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया।

    इस गोलीबारी की घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज मुंगेर के सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूजा समितियों को निर्देश दिया था कि वो 26 अक्टूबर की शाम तक अपनी-अपनी समीतियों की प्रतिमा का विसर्जन कर लें।

    इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन के द्वार लगातार प्रतिमाओं पर निगरानी रखी जा रही थी। युवक की मौत के बाद लोग खासे आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से हुई है। हिंसा की इस घटना के बाद एहतिहात बरतने को लेकर दीनदयाल चौक और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस ने तीन हथियार, गोलियां और खोखा भी बरामद किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+