मुंगेर: शहर में निकाली गई 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, लोगों ने कहा महिलाओं के जज़्बे को सलाम
इसरत बेगम ने शायराना अंदाज में कहा कि हम लोग महिलाओं को संदेश देना चाहते हैं। हम लोग सिर पर कफन बंधा के आएं हे, तिरंगा झंडा साथ लाईं हैं, लहराकर जाएंगे दुश्मन के सीने पर, हम महिला हिंदुस्तानी आई हैं।
मुंगेर, 15 अगस्त 2022। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर पूरे देश के लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इसी कड़ी में मुंगेर की एक गैर सरकारी स्वयं सेवी संस्था की तरफ़ से 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिलावरपुर स्थित कालितजिया मोड़ से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा मुख्य चौक चौराहों से होते हुए वापस दिलावरपुर में खत्म हुई। यात्रा में क़रीब 200 की तादाद में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला औऱ बच्चे शामिल हुए। गौरतलब है कि इन्होंने 100 मीटर लम्बे तिरंगे को लेकर शहर की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही उन्हों देश की महिलाओ को जागरूक करने का भी संदेश दिया।
Recommended Video

100 मीटर लंबा तिरंगा बनाने की हो रही तारीफ़
76वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। 100 मीटर का तिरंगा झंडा लेकर सडकों पर महिलाओं के मार्च को देख कर लोगों ने कहा 'महिलाओं के जज़्बे को सलाम'। स्थानीय लोगों ने कहा कि महिलाओं ने जिस तरह मेहनत कर 100 मीटर लंबा झंडा बनाया है यह क़ाबिले तारीफ़ है। इस तरह समाज की महिलाएं सशक्त बनेंगी। इन लोगों की पहले से समाज में अच्छा संदेश गया है। यही हमारे हिंदुस्तानी की असली तस्वीर है। सियासत की वजह समाज के लोगों आपस में बांटने की कोशिश की जाती है लेकिन हम लोग आपस में मिलकर समाजिक सौहार्द बनाए रखते हैं।
शायराना अंदाज़ में महिलाओं को संदेश
इसरत बेगम ने शायराना अंदाज में कहा कि हम लोग महिलाओं को संदेश देना चाहते हैं। हम लोग सिर पर कफन बंधा के आएं हे, तिरंगा झंडा साथ लाईं हैं, लहराकर जाएंगे दुश्मन के सीने पर, हम महिला हिंदुस्तानी आई हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में क़रीब 200 लोग शामिल हुए । वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि इसरत एक संस्था चलाती हैं जिसमें ज़रूरत मंदों की मदद की जाती है, इसके साथ ही ग़रीब बच्चों के मुफ्त में शिक्षा भी देती हैं। वहीं बच्चों को के स्किल डेवलपमेंट भी करवाती हैं ताकि वह अपने पैरौ पर खड़े हो सकें।
ये भी पढ़ें: रोहतास। पुरुष और महिला कमांडो ने दिखाया एक से बढ़कर एक करतब, देखिए शानदार वीडियो












Click it and Unblock the Notifications