Bihar Mahila Rojgar Yojana Next Installment: जीविका दीदियों को फरवरी में इस दिन मिलेंगे 2 लाख, कैसे आएगा पैसा

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Next Installment: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। योजना के तहत सरकार ने सफल लाभार्थियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके बाद जीविका समूह के माध्यम से जिलेवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पात्र महिलाओं को दो-दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

mukhyamantri-mahila-rojgar-yojana-next-installment

सरकारी स्तर पर यह प्रयास किया जा रहा है कि 15 फरवरी से पहले प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू कर दिया जाए, ताकि नए वित्तीय साल की शुरुआत में ही चयनित जीविका दीदियों के बैंक खातों में 2 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सके।

Jeevika Didi Scheme के 2 लाख रुपये कैसे मिलेगा?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सरकार ने स्पष्ट किया है कि अनुदान राशि सीधे देने से पहले महिलाओं को व्यवसायिक रूप से सक्षम बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से चयनित लाभार्थियों को छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान जीविका दीदियों को सफल व्यवसाय के मॉडल दिखाए जाएंगे। उद्यमिता से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी

फाइनेंशियल स्टेटमेंट (बुक कीपिंग) रखने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही बाजार की समझ, लागत और मुनाफे की योजना पर मार्गदर्शन मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी।

Bihar Women Employment Scheme: डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये

गौरतलब है कि बिहार सरकार अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये की शुरुआती सहायता राशि दे चुकी है। इस राशि का उद्देश्य महिलाओं को छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

इन महिलाओं में से:

  • जिन्होंने इस राशि का सही उपयोग कर सफल व्यवसाय खड़ा किया,
  • और जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ीं,
  • उन्हें अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।
  • इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पहले ही इंटरनेट मीडिया पोस्ट के जरिए इस योजना की घोषणा कर चुके हैं।

जीविका दीदियों के व्यवसाय का होगा मूल्यांकन

सरकार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी तय कर दी है। इसी SOP के आधार पर जीविका दीदियों के मौजूदा व्यवसाय का आकलन किया जाएगा। आय, विस्तार की संभावनाएं और स्थिरता को परखा जाएगा। व्यवसाय से जुड़े दस्तावेजों और लेखा-जोखा की जांच होगी। इसके बाद पात्र पाए जाने पर महिलाओं को दो-दो लाख रुपये की राशि चरणवार उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की उन योजनाओं में शामिल है, जिनका उद्देश्य महिलाओं को केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें स्थायी रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार का मानना है कि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और पूंजी मिलने से महिलाएं अपने व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जा सकती हैं।

इस योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 15 फरवरी के बाद बिहार की हजारों जीविका दीदियों के खातों में 2 लाख रुपये की सहायता राशि आने की उम्मीद है।

प्रशिक्षण और चरणबद्ध भुगतान की यह प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत और ठोस पहल मानी जा रही है।सरकार की ओर से जैसे ही प्रशिक्षण और भुगतान को लेकर आधिकारिक तिथियों की घोषणा की जाएगी, लाभार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+