Motivational Story: आनंद विजय ने तैयार किया एक्सीडेंट अलर्ट डिवाइस, Junior Scientist की जमकर हो रही तारीफ़
Road Accident Safety Device: राजकीय पॉलीटेक्निक राघोपुर, सुपौल में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र हैं। अपनी टीम के साथ उन्होंने आईआईटी पटना द्वारा आयोजित 3 दिवसीय 'स्मार्ट बिहार हैकथौन प्रोग्राम' में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया था।
मधेपुरा (बिहार) के रहने वाले आनंद विजय (जूनियर वैज्ञानिक) ने एक ऐसी कार बनाई है, जिसमें एक्सीडेंट अलर्ट सिस्टम डिवाइस लगाया गया ह। इसे तैयार करने में आनंद के दो और साथियों ने मदद की, सभी ने मिल कर 1 सप्ताह में कार को तैयार कर लिया। कार की खासियत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Junior Scientist Anand Vijay द्वारा तैयार किये गए डिवाइस का चयन आईआईटी पटना की तरफ़ से आयोजित स्मार्ट बिहार हैकथॉन प्रोग्राम-2023 के लिए हुआ है। इस प्रोग्राम का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सहरसा में हुआ था। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में वह इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बिहार के CEO सह निर्देशक भी हैं।
आज के ज़माने में जो इंसान को (हेल्थ केयर, जल संसाधन, शिक्षा संसाधन, बिजली संसाधन आदि जैसी) हो रही परेशानियों को हल करने के विषय पर सुझाव मांगे गए थे। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक राघोपुर, सुपौल की तरफ़ से सुझाये गये आइडिया को सेलेक्ट किया गया। इस तकनीक के जरिए गाड़ी अगर हादसे का शिकार होती है तो, तुरंत संबंधित व्यक्ति के दर्ज नंबर पर कॉल चली जाएगी।
आनंद विजय ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई इजाद किये हैं, कई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। स्मार्ट बिहार हैकथॉन प्रोग्राम-2023 के लिए सेलेक्टेड टीम को अपने आइडिया को इन्नेवेशन में बदलने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा में IIT पटना द्वारा टूल्स और किट भी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications