Bihar News: मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां, बारात पहुंचते ही हो गया कांड, जानिए मामला
Bihar News: बिहार में विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी ने किसी ज़िले से विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फ़ायरिंग से लोगों की मौत की ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा मामला बिहार के मोतिहारी ज़िले का है, जहां शादी समारोह में हुई फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं 1 व्यक्ति जख्मी हो गया।
मोतिहारी ज़िला के सिसहनी गांव (पकड़ीदलाय थाना क्षेत्र) में गेनामती देवी (पूर्व मुखिया, सिसहनी पंचायत) की शादी थी। बारात आने के बाद कुछ लोगों ने अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए, हर्ष फ़ायरिंग शुरू कर दी। इसमें जयकिशन पासवान के 7 साल के बेटे गोविंद कुमार की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ज़ख्मी हो गया।

एसपी कांतेश मिश्रा की मानें तो बुधवार को हुई शादी समारोह के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में जख़्मी व्यक्ति का छिपा कर कहीं इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस उसे भी ढूंढ रही है। इस मामले में दो लोग को हिरासत में लोकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सुबोध कुमार (पकड़ीदयाल डीएसपी) भी मामले की जांच कर रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने हर्ष फ़ायरिंग को सख्त निर्देश जारी किया हुआ है कि विवाह समारोह या किसी अन्य प्रोग्राम में हथियार के प्रदर्शन पर, हत्या या फिर हत्या की कोशिश का आरोपी बन सकता है। इसलिए कार्यक्रमों में हथियार प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग गलती से भी नहीं करें।
संजय कुमार सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था) ने इस बाबत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश किया था। जिसमें हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के साथ ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की भी बात सामने आई थी।
आपको बता दें कि आर्म्स एक्ट के तहत भी लाइसेंसी हथियारों के रखने को लेकर साफ़ निर्देश है। बावजूद इसके विभिन्न कार्यक्रमों में हथियारों के प्रदर्शन से लोग बाज़ नहीं आते हैं। आर्म्स एक्ट के तहत भी इस मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं।












Click it and Unblock the Notifications