मोतिहारीः अंतिम संस्कार के दौरान तालाब में नहा रहे 5 बच्चों की डूबने से मौत

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया बाजार के पास फुलवरिया गांव में तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग और एनडीआरएफ की मदद से पांचों शवों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया जा रहा है। इसमें एक 18 वर्षीय युवक दीपक भी शामिल हैं। घटना जिले के चकिया बाजार के नजदीक फुलवरिया गांव की है।

motihari five children died due to drowned

दरअसल, ग्रामीण एक मृतक के शव को लेकर तालाब किनारे दाह संस्कार करने गए थे, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। वहीं शव को जलाने के बाद लोग तालाब में स्नान करने लगे जिसमे बारिश के वजह से तालाब में पानी लबालब था, जिसमे पांच बच्चे डूब गए।

Recommended Video

      Motihari में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत | वनइंडिया हिंदी

      घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मची और सैकड़ों लोग तालाब के किनारे पहुचे फिर डूबे हुए बच्चों की तलाश शुरू की गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है । मृतकों में विनोद भगत का 12 वर्षीय पुत्र परवेश कुमार, रामनाथ प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, शंभू भगत का 12 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार, शिवनाथ भगत का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार एवं रूपलाल ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार शामिल है।

      घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी है. वहीं, मृत बच्चों के घर पर कोहराम मचा है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और कैंप कर रहे हैं। घटना के संबंध में चकिया के डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने बच्चों के शवों को गुरुवार को बाहर निकाल लिया हैं। साथ ही उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+