प्रेमी से अवैध संबंध में रोड़ा बन रही थी नवजात बच्ची, मां ने उतारा मौत के घाट
पटना। अक्सर कहा जाता है कि माता कभी कुमाता नहीं होती लेकिन आज के जमाने में इस बात के मायने बदल चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के पटना जिले का है जहां, पति से छुटकारा पाने और अपने प्रेमी से शादी करने के लिए एक मां ने अपनी नवजात बच्ची की जन्म के 2 घंटे बाद ही गला दबाकर नृशंस हत्या कर नवजात के शव को कचरे के ढेर में फेंक दिया। हालांकि जब आसपास के लोगों ने कचरे के ढेर में नवजात के शव को देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई हुई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करना शुरु कर दिया। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई वो दर्दनाक और शर्मनाक थी।

क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक मामला गुजरात के सूरत का है, जहां बिहार के रहने वाला गोपाल अपनी पत्नी स्वीटी और सास के साथ रहता था। शादी के बाद जैसे-जैसे जरूरतें बढ़ीं वह गलत धंधे में उतर गया और शराब की तस्करी करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और वह जेल चला गया। जेल जाने के बाद स्वीटी को गुजरात के ही एक दूसरे लड़के से अवैध संबंध स्थापित हो गए। वह अपने पति को छोड़ उसके साथ शादी करने की तैयारी करने लगी। लेकिन उसके अवैध संबंधों के बीच में उसकी आठ माह का गर्भ रोड़ा बनने लगा। स्वीटी के दिमाग में बस यही चल रहा था कि कब ये बच्चे जन्म ले और वह उसे ठिकाने लगाए। जब बच्चे ने जन्म लिया तो स्वीटी और उसकी मां ने मिलकर उस की दर्दनाक हत्या कर दी तथा उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया। जब सुबह लोगों ने कचरे के ढेर में बच्चे को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस बच्चे की मां को पता लगाने में जुट गई। इसी जांच पड़ताल के दौरान पुलिस स्वीटी के पास पहुंची जिसके बाद अपने आप को पुलिस के चंगुल में फंसता देख स्वीटी अपनी मां के साथ बिहार चली आई। वहीं मामले की जांच करते-करते पुलिस ने 10 दिनों बाद स्वीटी और उसकी मां को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

कलयुगी मां के साथ नानी भी थी शामिल
पुलिस की गिरफ्त में आई स्वीटी और उसकी मां ने बताया कि उसका पति गोपाल गलत धंधा करता था इसलिए हम लोग उस से पीछा छुड़ाने में लगे हुए थे। लेकिन उसका बच्चा हमारी बेटी के पेट में पल रहा था जिसकी वजह से वह दूसरी शादी नहीं कर पा रही थी। दूसरी शादी करने के लिए जैसे ही उसने रात को दो बजे बच्ची को जन्म दिया हम दोनों ने मिलकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और पड़ोस के कचरे के ढेर में फेंक दिया। जिसके बाद हम लोग दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगे ।इसी दौरान पुलिस की दबिश बढ़ी और हम गुजरात से भागकर बिहार चले आए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि नवजात बच्चे का जन्म 29 अगस्त को देर रात हुआ था। जिसे इन दोनों के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।फिलहाल इस मामले में कलयुगी मां और नानी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications