मां जिससे बनाती थी अवैध संबंध एक दिन उसने उसे बेटी के साथ बिस्तर पर देखा फिर...
घर का दरवाजा खुला रह गया था और बस छूट जाने के चलते उसकी मां वापस घर लौट आई।
पटना। रिश्ते को शर्मसार करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपकी निगाहें शर्म से झुक जाएगी। मां और बेटी दोनों एक ही मर्द से चोरी-छिपे शारीरिक संबंध बनाते थे। जब इस मामले का पर्दाफाश हुआ तो मां ने अपनी बेटी के प्रेमी को ऐसी खौफनाक मौत दी जिसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूटने लगे।

पिछले 5 महीने पहले हुए एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी तब पता चला कि उसकी हत्या अवैध संबंध को लेकर सुपारी किलर के हाथों करवाई गई थी। फिर घटना को अजांम देने वाले आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने हत्या की सारी सच्चाई बताई। जिसके बाद सुपारी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला बिहार के आरा जिले का है जहां शाहपुर थाना के सरना गांव में 5 महीने पहले गांव के ही रहने वाले रामभजन यादव की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करने लगी। जांच करते-करते मामले में 5 महीने बीत गए, फिर पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है क्योंकि उसका संबंध उसकी बेटी से था और वो उसके पड़ोस में रहता था।
बेटी से मिलने के लिए वो बार-बार उसके घर जाने लगा। इसी दौरान उसका संपर्क उसकी मां से हुआ, फिर मां से भी उसके संबंध बनने लगे लेकिन इस बात से मां बेटी दोनों अनजान थे। वहीं एक दिन उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थी तभी वो घर आया और बेटी मिला। संबंध बनाने के दौरान घर का दरवाजा खुला रह गया था और बस छूट जाने के चलते उसकी मां वापस घर लौट आई। तभी उसने अपनी आंखों से बेटी के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा। फिर जमकर बवाल हुआ और ये बवाल उसकी हत्या का कारण बना। आरोपी मां फुलवरिया देवी ने मुन्ना को 12 हजार की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने फुलवरिया को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications