सबसे खूबसूरत बिहारी बाला ने मिस इंडिया के ख़िताब से मचाया था धमाल, जानिए अब किस हाल में गुज़र रही ज़िंदगी

Ayesha S Aiman Latest News: आज हम आपको बिहार उस बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 2015 के दौरान सुर्खियों में छाईं हुईं थी। उन्होंने Glamanand Miss India International का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2015 में उन्हें जापान की टूरिज्म अंबेसडर भी बनाया गया। कई खिताब अपने नाम कर चुकी आयशा अब क्या कर रही हैं, किस हाल में हैं आइए विस्तार से उनके बारे में जानते हैं।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में आयशा एस एमन ने अपनी कामयाबी की कहानी की चर्चा की, उनका जन्म बिहार की पटना में एक मध्यमवर्गीय हिन्दु परिवार में '19 सितंबर 1996' को हुआ था। मां आशा देवी और पिता कृष्णा प्रसाद की लाडली आयशा बचपन से ही होनहार रही हैं। दादा स्वर्गीय रामनाथ प्रसाद जो कि सुपरिटेंडेंट, कस्टम एक्साइज़ डिपार्टमेंट में थे।

most beautiful Bihari girl created a stir with title of Miss India know how her life is going now

आयशा का पालन पोषण एक अनुशासित परिवार के एडमिनिस्ट्रेटिव बैकग्राउंड में हुआ है। आयशा एमन ने '2015' में 'मिस इंडिया इंटरनेशनल' का खिताब अपने नाम किया। इस खिताब को जीतने के बाद से ही आयशा की खूबसूरती की चर्चा चारों तरफ फैल गई और तभी से यह काफी चर्चाओं में हैं।

आयशा एमन ने उस वक्त और सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने जापन में होने वाले मिस इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेन्ट में इन्डिया को इन्टरनेशनल मंच पर रिप्रजेंटे किया था। आयशा को जापान टूरिज़म के द्वारा इन्डिया में जपान टूरिज़्म का एम्बेसडर बनाया गया।

आयशा की स्कूली शिक्षा बिहार के पटना के रविन्द्र बालिका विद्यालय से हुई। प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरीन्ग किया। एयरोनॉटिकल इंजीनियरीन्ग के इन्टरेन्स परिझा मे आयशा ने पुरे इन्डिया मे टॉप किया था। आयशा ने भौतिक स्नातक की भी पढ़ाई की है।

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने हुए मॉडलिंग करना भी शुरू कर दिया। मॉडलिंग के क्षेत्र में आयशा ने अपना परचम लहराया। मिस इंडिया रह चुकी आयशा देश और विदेश के कई ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। शाहरुख़ खान, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर जैकलीन फ़र्नाडिस के साथ काम किया है।

आयशा को मॉडलिंग करियर का सर्वश्रेष्ठ सम्मान कोरिया में इन्टरनेशनल कल्चर एशोशिएसन की तरफ़ से एशिया स्टार माडल का अवार्ड भी मिल चुका है । मॉडलिंग की दुनिया में अपना परचम लहराने के बाद आयशा ने बॉलीवुड की तरफ़ रुख़ किया। वह बहुत ही खूबसूरत और कौशल युक्त अभिनेत्री है।

मधुर भंडारकर की फिल्म इन्डिया लॉकडाउन से उन्होंने अपने एक्टिंग डेबयू किया, जिसमें कमाठीपुरा में रहने वाली सेक्स वर्कर कमली का किरदार निभाया। आयशा ने इन्डिया लॉकडाउन में अपने बोल्ड अभिनय से लोगों को काफी प्रभावित किया है ।

2023 में आई वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नंदिनी का किरदार निभाया है। इन्होंने अपनी अदाओं और अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। 'Inspector Avinash' वेब सीरीज में आयशा का एक बोल्ड सीन भी आया है।
आयशा ने 2020 में आई फिल्म 'cuffed' में भी काम किया है।

'India lockdown' और inspector avinash जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना दिया। बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में आयशा जल्द ही नजर आने वाली है। Pakhi, Miss Massakalli Tripathi, AK47 ओर Inspector Avinash Part 2 है।

आयशा के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन follower है और फेसबुक पर 1 मिलियन फॉलोअर है। आयशा वीकेंड पर पटना आने के साथ अपने मित्रों से भी मिलती हैं। एक्टिंग के क्षेत्र में तेजी से बड़ा नाम बनते जा रही पटना की बेटी पर पूरे बिहार को गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+