बिहार के औरंगाबाद में खुलते ही लुट गई बैंक, बाइक सवार लुटेरे 70 लाख ले उड़े
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद के दाउदनगर थाना के जिनोरिया गाँव एक बैंक पर दिन-दहाड़े लूट मचा दी गई। बाइक सवार लुटेरों ने यहां इंडियन बैंक से 69 लाख रुपये से ज्यादा लूट लिए। बैंक में मौजूद सुरक्षा गार्ड को उन्होंने चाकू घोंप दिया। उसके बाद उसकी बन्दूक को भी पटककर तोड़ दिया था।
संवाददाता ने बताया कि, इस घटना को लुटेरों ने तब अंजाम दिया जब बैंक कर्मचारी बैंक खोलकर काम शुरू ही कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, तब महज दो-चार ग्राहक ही बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच लुटेरे बैंक में आ घुसे। उन्होंने सभी लोगों को डराते हुए वहां से 69 लाख रुपए से ज्यादा पार कर लिए। उसके बाद फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले।
जानकारी मिलने पर दाउदनगर थाना प्रभारी बैंक पहुँचे। जिला के पुलिस कप्तान पंकज कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। बताया गया कि तकरीबन 70 लाख रुपये की लूट हुई है। लुटेरों ने गार्ड को भी घायल कर दिया। तीन बाइक पर तकरीबन 7 से 8 लुटेरों के आने की बात बताई गई। जिनमें से एक की शिनाख्त हो गई है।
बिहारः चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को 92 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार
औरंगाबाद के पुलिस कप्तान पंकज कुमार ने कहा कि, लुटेरों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी धर लिए जाएंगे। सभी थानों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। जिले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।