बिहार: मंत्री नंदकिशोर यादव की बेटी का पेट्रोल पंप फिर से लूट ले गए चोर
पटना। नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव की बेटी के पेट्रोल पर लूट की घटना सामने आई है। बुधवार को चार बाइक सवार बदमाश बिहटा-खगौल मार्ग पर स्थित केजी पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 2 लाख 24 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पेट्रोल पंल राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव की बेटी माया कुमारी का बताया जा रहा है। घटना शाम छह बजे की बताई जा रही है। पिस्तौल और कट्टा से लैस लुटेरे पंप पर आए और कर्मियों के साथ मारपीट कर पैसे लूट ले गए।
लूट की सूचना मिलने के बाद मंत्री नंदकिशोर यादव ने वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली। खगौल थाने की पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुट गई है। दानापुर और शाहपुर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पंप की मालकिन माया कुमारी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि एक साल पहले 22 दिसंबर, 2016 को हथियार के बल पर इसी पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपए लूट हुई थी। घटना में शामिल अनीश उर्फ छोटी और अभिनय कमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस केमुताबिक चोरों ने मुख्य मार्ग पर शाम छ बजे इस लूट को मात्र दो मिनट में अंजाम दिया। इससे संदेह पैदा हो रहा है कि किसी जानकार व्यक्ति का इस लूट में हाथ हो सकता है।