Anant Singh:'जो मेरे खिलाफ उतरेगा, उसकी जमानत जब्त तय', आखिर किस सीट से लड़ेंगे छोटे सरकार, अब हुआ साफ!
Anant Singh Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में 'छोटा सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनकी राजनीति का गढ़ अब भी मोकामा विधानसभा ही है। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उनकी मौजूदगी और मंच से दिए गए बयानों ने यह लगभग तय कर दिया कि 2025 का चुनाव वे इसी सीट से लड़ेंगे। कई दिनों से इस बात की अफवाह थी कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर गठबंधन में जाएंगे। लेकिन अब तस्वीरें लगभग फाइनल हो गई है।
मंगलवार (16 सितंबर) को पटना जिले के मोकामा में एनडीए कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन हुआ। सुबह से ही हजारों कार्यकर्ता 'छोटा सरकार जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए अनंत सिंह का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही अनंत सिंह पहुंचे, पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा। दिलचस्प बात यह रही कि मंच पर उनके साथ जेडीयू के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे।

🟢 अनंत सिंह बोले- 'मेरे खिलाफ खड़े हुए तो जमानत जब्त'
अनंत सिंह ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-"मुझे जनता के बीच रहना पसंद है। जिन्होंने कहा कि मैं सिर्फ पार्टी के सहारे जीतता हूं, उन्हें मैंने बतौर निर्दलीय जीतकर जवाब दिया है और अब भी कह रहा हूं, जो मेरे खिलाफ खड़ा होगा उसकी जमानत जब्त होगी।'' उनके इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजाईं और नारे लगाए।
अनंत सिंह ने साफ-साफ कहा है कि वो मोकामा से इस बार खुद चुनवा लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे इस चुनाव में नहीं लड़ेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि उनका बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है, राजनीति में आने का ये सही वक्त नहीं है।
तेजस्वी यादव के मोकामा दौरे को लेकर अनंत सिंह ने कहा, ''हमें किसी से क्या लेना-देना है, कोई आए और कोई जाए। लोग तो आते-जाते रहते हैं। हमको उन लोगों से कोई मतलब नहीं है।''
🟢 नीरज कुमार और सोनम देवी जैसे नेता क्यों हुए नाराज?
इस सम्मेलन का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यही रहा कि मंच और बैनर से नीरज कुमार और सोनम देवी को पूरी तरह दूर रखा गया। नीरज कुमार लंबे समय से अनंत सिंह की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने नीतीश कुमार की राजनीतिक शुचिता का हवाला देते हुए आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट न देने की मांग उठाई थी।
इसके बावजूद न तो उन्हें सम्मेलन में बुलाया गया और न ही पोस्टरों में तस्वीरें लगीं। यही हाल बीजेपी नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी का रहा, जो 2022 के उपचुनाव में मोकामा से बीजेपी प्रत्याशी थीं। उन्हें भी मंच से अलग रखा गया। अपनी पत्नी को लेकर वो कह चुके हैं कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं किया है।

🟢 अनंत सिंह की वापसी का संकेत (Anant Singh Mokama Seat)
हालांकि अनंत सिंह ने अभी तक आधिकारिक तौर पर जेडीयू में वापसी नहीं की है, लेकिन जिस तरह से उन्हें एनडीए सम्मेलन का 'चेहरा' बनाया गया, उससे यह साफ हो गया कि NDA का दांव अब भी उन्हीं पर है। ललन सिंह का मंच साझा करना भी इसी ओर इशारा करता है।
मोकामा की राजनीति हमेशा से अनंत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती रही है। चाहे वे किसी भी पार्टी में रहे हों या निर्दलीय उतरे हों, यहां के वोटरों का झुकाव उनकी तरफ ही रहा है। यही वजह है कि एनडीए भी उनके प्रभाव को नजरअंदाज नहीं कर पा रहा।
एनडीए सम्मेलन में जिस तरह से अनंत सिंह को तवज्जो मिली, उससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि 2025 के चुनाव में मोकामा से NDA प्रत्याशी वही होंगे। विरोध करने वालों की तस्वीरें बैनर से गायब कर दी गईं और 'छोटा सरकार' ही पूरे शो के स्टार बने।
अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत रहती है और क्या उनका यह दावा सच साबित होता है कि जो भी मेरे खिलाफ खड़ा होगा, उसकी जमानत जब्त होगी।'

🟢 अनंत सिंह का राजनीतिक सफर (Anant Kumar Singh career)
अनंत सिंह 2020 में आरजेडी के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता चली गई। 2022 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी प्रत्याशी के रूप में बीजेपी की सोनम देवी को हराकर सीट बचाई। अब 2025 के चुनाव से पहले माहौल बदल चुका है और अनंत सिंह का नाम फिर से NDA खेमे में चर्चा के केंद्र में है।
🔹 2005 : जेडीयू (JDU) से मोकामा सीट से पहली बार विधायक बने।
🔹 2010 : लगातार दूसरी बार जीते, एलजेपी की सोनम देवी को हराया।
🔹 2015 : जेडीयू छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा, सीट बचाए रखी।
🔹 2019 : उनके घर से AK-47, कारतूस और ग्रेनेड मिलने पर UAPA एक्ट में केस दर्ज।
🔹 2020 : जेल से ही राजद (RJD) टिकट पर चुनाव लड़ा और चौथी बार विधायक चुने गए।
🔹 2022 : अवैध हथियार रखने के मामले में सजा होने के बाद विधायक पद से अयोग्य घोषित।
🔹 2022 उपचुनाव : उनकी पत्नी नीलम देवी RJD से जीतीं।
🔹 2024 : नीलम देवी JDU में शामिल हो गईं, जबकि अनंत सिंह परोल पर बाहर आकर चुनाव प्रचार किया।
-
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?












Click it and Unblock the Notifications