Mokama Election Result 2025: जेल में बंद अनंत सिंह बन गए मोकामा के किंग, हुई बंपर जीत, कितने मिले वोट?
Mokama Assembly Election Result 2025 LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज (14 नवंबर) जारी होगा। बिहार की चर्चित सीट मोकामा विधानसभा सीट पर पांच बार के विधायक रहे और JDU (NDA) उम्मीदवार अनंत सिंह जीत गए हैं। अनंत सिंह 28 हजार से ज्यादा वोटो से जीते हैं। अनंत सिंह पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD उम्मीदवार वीणा देवी से है। अनंत सिंह 28,000 वोटों से आगे हैं।
मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच कांटे की टक्टर थी। यह सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से हॉटस्पॉट मानी जाती है। फिलहाल अनंत सिंह पटना बेऊर जेल में दुलारचंद यादव हत्याकांड में बंद हैं। मोकामा की यह जंग केवल दो नेताओं की नहीं, बल्कि सत्ता, साख और साम्राज्य की लड़ाई बन चुकी है।

अनंत सिंह की राजनीति और पृष्ठभूमि
अनंत सिंह मोकामा सीट से 2005 से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं -दो बार JDU, एक बार RJD और एक बार निर्दलीय के रूप में। AK-47 मामले में अयोग्यता के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने 2022 के उपचुनाव में RJD टिकट पर जीत दर्ज की थी। अब अनंत सिंह फिर से मैदान में हैं, इस बार AK-47 केस से बरी होकर।















Click it and Unblock the Notifications