कौन हैं मोदी के मंत्री राजभूषण चौधरी? जिनको करना पड़ा कोर्ट में सरेंडर, किस केस में फंसे हैं? क्या है मामला
Raj Bhushan Choudhary: नरेंद्र मोदी सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर (बिहार) के सांसद राजभूषण निषाद उर्फ राजभूषण चौधरी ने गुरुवार 19 जून को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। हालांकि सरेंडर करने के फौरन बाद ही वे जमानत पर रिहा हो गए। कोर्ट ने उन्हें दस हजार के दो बंध पत्रों के साथ जमानतदारों को पेश करने पर जमानत दे दी।
राजभूषण को शर्तों पर जमानत दी गई है। अब उन्हें जांच पूरी होने तक अदालत द्वारा दी गई शर्तों का पालन करना होगा -जिसमें सुनवाई के लिए नियमित उपस्थिति और किसी भी प्रकार की यात्रा से पहले अनुमति लेना होगा। राजभूषण चौधरी पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप है। ये पूरा मामला लोकसभा चुनाव-2019 के वोटिंग से जुड़ा है। ऐसे में आइए जानें आखिर किस मामले में फंसे हुए राजभूषण चौधरी?

Raj Bhushan Choudhary Case: राजभूषण चौधरी के खिलाफ क्या है गोपनीयता भंग का केस
🔴 केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगा है। यह मामला तब का है जब वे मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। आरोप है कि 6 मई 2019 को मतदान के दिन, डॉ. राजभूषण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे ईवीएम पर वोट डालते हुए नजर आ रहे थे। तस्वीर में बैलेट यूनिट और वीवीपैट भी साफ दिखाई दे रहे थे। यह पोस्ट सार्वजनिक रूप से शेयर की गई थी, जिससे मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन का मामला बना।
🔴 इस संबंध में तत्कालीन सहायक निर्वाचक निबंधक व मुशहरी के सीओ नागेंद्र कुमार ने 8 मई 2019 को नगर थाना (मुजफ्फरपुर) में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद 27 मई 2020 को विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
🔴 कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए 30 अप्रैल 2024 को डॉ. राजभूषण को समन भेजा। समन के जवाब में उन्होंने 19 जून को कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया और जमानत याचिका दाखिल की। विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान कर दी। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई 2024 को तय की गई है।
🔴 राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो, 2019 के चुनाव में डॉ. राजभूषण को बीजेपी के तत्कालीन सांसद अजय निषाद ने हराया था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। दिलचस्प रूप से साल 2024 के लोकसभा चुनाव में राजभूषण को भाजपा ने टिकट दिया और वही अजय निषाद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
Who is Rajbhushan Chaudhary: कौन हैं राजभूषण चौधरी?
🔵 राजभूषण चौधरी वर्तमान में बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। राजभूषण चौधरी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री हैं।
🔵 राजभूषण चौधरी का जन्म बेगूसराय में 4 जुलाई 1977 को हुआ था। राजभूषण चौधरी के पिता का नाम इंद्रदेव चौधरी और मां का नाम चंद्रा देवी है। राजभूषण चौधरी की शादी डॉ. कंचन माला से 25-फरवरी-2001 को हुई है।
🔵 राजभूषण चौधरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेगूसराय से की है और कुंभी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। उनके पास एमबीबीएस के साथ पीजी की भी डिग्री है। राजभूषण चौधरी ने बतौर डॉक्टर दरभंगा और गाजियाबाद के मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेवा भी दी है।
🔵 Rajbhushan Chaudhary Net Worth: चुनावी हलफनामे के मुताबिक राजभूषण चौधरी की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये की है। उनके ऊपर 5 करोड़ की देनदारी है।












Click it and Unblock the Notifications