Bihar Politics: चुनावी नतीजों पर ‘INDIA Alliance’ में मतभेद, आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांकें- कांग्रेस

INDIA Alliance Bihar: विधानसभा चुनावों में 3 प्रदेशों में हुई कांग्रेस की हार के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच मतभेद की खबर सामने आने लगी है। विपक्षी दल के नेता इसे इंडिया गठबंधन की हार बता रहे हैं, तो वहीं राजद-जदयू इसे कांग्रेस की हार बता रहे हैं।

3 प्रदेशों में हार पर 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों ने कांग्रेस को नसीहत देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिहार में राजद-जदयू ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों ले लेते हुए निशाना साध दिया। वहीं बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खा ने बिना नाम लिए तल्ख टिप्पणी कर डाली।

MLA Shakeel Khan Bihar Congress Said, those making allegations should look into their own pockets

शकील अहमद खान ने कहा कि जो कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, वह पहले अपने गिरेबान में झांक लें। 3 प्रदेशो में कांग्रेस हारी है, 1 राज्य में जीत दर्ज की है। कांग्रेस की हुई हार का हम लोग दिलेरी से मुकाबला कर रहे हैं, लेकिन जो टिका टिप्पणी कर रहे हैं, वह आपना आंकलन ज़रूर करें।

भाजपा के लिए किसने घूम-घूमकर प्रचार किया, भारतीय जनता पार्टी को यहां तक किसने लाया है। यह आत्ममंथन का वक्त है, राय शुमारी करने की ज़रूरत है। एक दूसरे पर बयानबाज़ी करने से कुछ नहीं होने वाला है।

इन सभी मामलों में जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि 'इंडिया गठबंधन' की सभी पार्टियां एक साथ चुनावी दंगल में उतरती तो आज नतीजे कुछ और होते। इस तरह के हालात पैदा नहीं होते। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, उदारता दिखाते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहिए था।

अभिषेक झा ने कहा कि सिर पर लोकसभा का वक़्त करीब आ रहा है, सभी सहयोगी दलों को समन्वय बना कर चलना होगा। सभी लोग साथ मिलकर चलते हुए आगे बढ़ेगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करेंगे।

देश की जनता केंद्र में भाजपा को नहीं देखना चाहती है। महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है। हिंदुत्व की सियासत से भूखे का पेट नहीं भरता है, धर्म के नाम पर बांटकर भाजपा अपनी सियासी रोटी सेकती नज़र आती है, इस बार जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+