Fashion Industry में करियर बनाने वाली लड़कियों का इंतजार खत्म, Miss Bihar 2024 का ऑडिशन शुरू

Miss Bihar 2024 Audition: पटना के एक होटल में मिस बिहार 2024 का ऑडिशन शुरु हो चुका है। इसी के साथ फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने वाली बिहार की उन लड़कियों का इंतजार भी आज खत्म हो गया जो सालो भर मिस बिहार बनने के लिए ढेर सारी तैयारियां करते हैं।

ऑडिशन के पहले दिन बिहार के विभिन्‍न जिलों से आयीं कंटेस्‍टेंट का जलवा रेड कारपेट पर देखने को मिला। इस दौरान तमाम कंटेस्टेंट परिचय, डांस, आईक्‍यू टेस्‍ट से ज्‍यूरी मेंबर को रिझाती नजर आयीं। ओसियन विजन द्वारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज हटाओ' अभियान' के तहत आयोजित मिस बिहार 2024 के ऑडिशन में आज 107 कंटेस्‍टेंट ने हिस्‍सा लिया।

Miss Bihar 2024 Audition Starts in Patna Opening Doors for Aspiring Models News In Hindi

इस बार मिस बिहार के लिए 730 कंटेस्‍टेंट ने ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराया था। ऑफ़लाइन ऑडिशन में जो प्रतिभागी भाग नही ले पाए उनके लिए ऑनलाइन ऑडिशन रविवार और सोमवार को भी जारी रहेगा। ओसियन विजन के डायरेक्‍टर प्रवीण सिन्‍हा ने यह जानकारी दी।

प्रवीण सिन्हा ने बताया कि मिस बिहार 2024 के ऑडिशन राउंड में ज्‍यूरी मेंबर में मिसेज बिहार डॉ शबनम, फैशन डिजाइनर आशीष अग्रवाल,फैशन कोरियोग्राफर राजीव रॉय और एंटरप्रिन्योर दुर्गेश रहें। जिन्‍होंने ऑडिशन में सभी कंटेस्‍टेंट से खूबसूरती,कम्यूनिकेशन स्किल, आई क्यू,पर्सनालिटी के पैमाने पर कई सवाल पूछे।

प्रवीण ने बताया कि मिस बिहार 2024, मिस बिहार का यह 14वां सीजन है, जहां बिहार की बेटियां अपने टाइलेंट का जलवा बिखेर रही हैं। ऑडिशन के पहले दिन मुकाबला नेक टू नेक देखने को मिल रहा है। उन्‍होंने बताया कि रूफ फाउंडर इस इवेंट को सोशल सपोर्ट दे रहा है।

हेल्पिंग ह्यूमन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड है। मिस बिहार 2024 का फिनाले दिसंबर के अंतिम सप्‍ताह में संभावित है, जिसमें मिस इंडिया, मिस बिहार के अलावा बॉलीवुड और फैशन इंडस्‍ट्री के कई नामचीन चे‍हरे शिरकत करेंगे। इसमें से कई चेहरे मिस बिहार 2024 के फिनाले के ज्‍यूरी टीम में भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+