लालू यादव की बेटी मीसा से छह घंटे पूछताछ, पूछे गए ये 13 सवाल

लालू की बेटी मीसा से आयकर विभाग के दफ्तर में पूछे गए ये 15 सवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती बुधवार को आयकर विभाग के दफ्तर पहुंची। नई दिल्ली के झंडेवालान स्थित आयकर विभाग के दफ्तर में उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। मीसा को इससे पहले भी कई समन जारी किए गए थे लेकिन वो विभाग के समक्ष पेश नहीं हुई थीं। बुधवार को मीसा से आयकर विभाग के दफ्तर में पहुंची तो उसने ये सवाल किए गए।

misa

मीसा से पूछे गए सवाल

  • आपकी कंपनियों के काम क्या है और कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी दीजिए।
  • डायमंड विनमय और आपके बीच में क्या संबंध है और उन्होंने 30 लाख के शेयर क्यों खरीदे।
  • विनय नागपाल को आप कैसे जानती है।
  • विनय नागपाल नें अपनी कम्पनी के एचके को क्यों बेचा।
  • आप सीए राजेश अग्रवाल को कैसे जानती हैं।
  • आईसबर्ग कंपनी से लोन क्यों लिया गया।
  • क्या आप शेयर को कम कीमत पर खरीद कर ज्यादा में बेचने में सफल रही।
  • आपका पैन नंबर क्या है और आप अपना आयकर रिटर्न कहां फाइल करती हैं।
  • आप कितनी कंपनियों की डारेक्टर हैं।
  • इन कंपनियों के जरिए अब तक कितना लोन ले चुकी हैं।
  • आपकी कंपनी मिशेल प्राइवेट लिमिटेड को 1.2 करोड़ रुपये का लोन कैसे मिला।
  • आपका कंपनियों पर कितना लोन है और कितना वापस कर चुकी है।
  • क्या लिंड़र कंपनी को आपने लोन वापस किया है।

मंगलवार को हुई संपत्ति सीज
इससे पहले आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मीसा भारती की कई संपत्तियों को सीज कर दिया था। मीसा भारती और उनके पति शैलेष के अलावा उनकी बहन रागिनी, चंदा सहित बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी यादव की कुल 12 प्लॉट को आयकर विभाग ने सीज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+