बिहार: नाबालिग छात्रा की हिम्मत के आगे रेप में नाकाम युवकों ने उसे तेल्हाड कुंड में फेंका, गंभीर
पटना। बिहार में भभुआ के पास कैमूर में कुछ युवकों ने एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने बहादुरी से उनका सामना किया। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर युवकों ने उस छात्रा को तेल्हाड कुंड में फेंक दिया। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पता चलने पर लोगों ने उसे भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालात नाजुक है।
संवाददाता के अनुसार, घटना तब की है, जब उक्त छात्रा शाम को शौच करने गाँव के पास झाड़ियों में गई थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। छात्रा चीखी-चिल्लाई, मगर तब कोई वहां नहीं था। युवक उसे कैमूर पहाडी पर तेल्हाड कुंड के पास ले गए। जहां सुनसान इलाके में उसका दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा जान खेल गई। उसके विरोध से गुस्साए युवकों ने उसे बहुत पीटा और फिर तेल्हाड कुंड में फेंक दिया। जिससे छात्रा का पैर में गंभीर चोट आई और सिर भी फट गया।
बताया जाता है कि रातभर छात्रा जंगल में रोती-चिलाती रही। सुबह एक पशुपालक उधर से निकला तो वह उसे सड़क पर ले गया। जहां से छात्रा को भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की जानकारी बिहार एस.सी,एस.टी आयोग के सभापति ललन पासवान को लगी। उन्होंने पीड़िता से अस्पताल में मुलाकात की। साथ ही पुलिस को आरोपियों को पकड़ने का अनुरोध किया।
पढ़ें: खेत पर जा रहीं सगी बहनों पर युवक ने किया जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल