Bihar Politics: पार्क का नाम बदलने पर चढ़ा सियासी पारा, BJP के आरोपों पर तेज प्रताप ने कही ये बात
Coconut Park Politics: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। दरअसल वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने कंकड़बाग स्थित पार्क का नाम फिर से कोकोनट पार्क रख दिया है। तेज प्रताप के इस फैसले से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ चुका है।
आपको बता दें कि साल 2018 में कोकोनट पार्क का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी पार्क रखा गया था। बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने अटल पार्क के नाम का बदव कर फिर से कोकोनट पार्क रख दिया। नाम बदलने पर भाजपा नेताओं ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए वापस लेने की मांग की है।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्क का नाम बदलने के बाद सीएम नीतीश कुमार पर ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पर्दाफाश हो चुका है। बिहार में अब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर पार्क बना था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार ने पार्क का नाम बदल दिया। क्या यही नीतीश कुमार का अटल जी के लिए सम्मान है। नीतीश कुमार बोलते कुछ और करते कुछ हैं। वहीं नित्यानंद राय (केंद्रीय राज्य मंत्री) ने भी तंज़ भरे लहज़े में कहा कि कल तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम बदल सकते हैं।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पटना में पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर पार्क बना, पार्क में अटल जी की मूर्ति भी लगी हुई है। बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्क का नाम बदल दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोचना होगा तेजस्वी यादव उनका भी नाम बदल सकते हैं।
बिहार में बढ़ी सियासी बयानबाज़ी पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोई नाम नहीं बदला गया है। भाजपा के लोग नया मोहरा तैयार कर रहे हैं। पार्क का नाम तो पहले से ही कोकोनट पार्क था, सरकारी दस्तावेज़ों में भी कोकोनट पार्क ही नाम है। भाजपा के लोगों ने इसे बदला था। पर्यावरण मंत्री हैं तो पार्क का उद्घाटन करना काम है, इसमे ग़लत क्या है।












Click it and Unblock the Notifications