'मैं भूमिहार जाति को अच्छी तरह से जानता हूं', नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी की टिप्पणी से विवाद

Bihar Minister Ashok Chaudhary: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार जाति को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद सियासी घमासान मच गया है। अपने मंत्री के बयान से जेडीयू ने किनारा कर लिया, तो सहयोगी दल बीजेपी ने नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी बात दिमाग में आनी ही नहीं चाहिए।

मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भूमिहार जाति पर तीखा बयान देकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा, "मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं, जब लोकसभा चुनाव हुए तो इस जाति के लोग नीतीश कुमार का साथ छोड़कर भाग गए।"

Bihar Ashok Chaudhary

'नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया'

नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने पार्टी कार्यालय के मंच से कहा कि, "क्या नीतीश कुमार ने भूमिहारों के लिए काम नहीं किया है। फिर भूमिहारों ने क्यों लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया।"

जेडीयू का बयान से किनारा

इधर, मंत्री अशोक चौधरी के बयान से उनकी ही पार्टी जेडीयू ने किनारा कर लिया है। सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने साफ किया कि चौधरी का बयान पार्टी लाइन नहीं है, बल्कि उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने पार्टी और नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वो हमेशा सर्वसमाज के विकास और समर्थन के लिए काम करते रहे हैं।

बीजेपी ने दी अशोक चौधरी को नसीहत

वहीं चौधरी की भूमिहार जाति पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी के एमएलसी सर्वेश कुमार सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बीजेपी सभी समाजों के लिए काम करती है। हमें सभी समाजों के लोग वोट देते हैं। नेताओं के दिमाग में ऐसी बातें आनी ही नहीं चाहिए। नेता सभी जातियों और समाजों को लेकर चलता है, एक जाति समाज को नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+