बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आठ महीने से पेट दर्द से परेशान थी महिला, एक्स-रे में सामने आई डॉक्टर की करतूत

Google Oneindia News

बिहार। बिहार के सासाराम में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, डॉक्टर ने आठ महीने पहले एक म​हिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इस दौरान लापरवाही से पेट में ही एक तौलिया छोड़ दिया। अब दूसरे डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर पेट से तौलिया निकाला है।

medicated towel removed from woman stomach

पेट दर्द से परेशान थी महिला

जानकारी के मुताबिक, सासाराम के एक गांव में रहने वाली महिला का करीब आठ महीने पहले सासाराम के ही एक डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इसके बाद महिला घर चली गई थी। कुछ दिन बाद से ही महिला के पेट में दर्द रहने लगा। महिला ने कई डॉक्टरों को दिखाया, जहां से उसे दवाई दे दी गई, लेकिन ​फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। आठ महीने परेशान रहने के बाद एक्सरे करवाया गया, जिसमें पेट के अंदर कुछ दिखाई दिया।

महिला के पेट में था तौलिया

सासाराम के सर्जन डॉ. उपेंद्र राय ने महिला का ऑपरेशन किया और पेट से एक तौलिए को निकाला। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान टेट्रा नामक एक 'मेडिकेटेड तौलिए' का उपयोग होता है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने लापरवाही में टेट्रा तोलिया पेट में ही छोड़ दिया। 8 महीने से पेट में कचरा रहने के कारण आंत के कई हिस्से सड़ गए थे, जिसे ऑपरेशन से ठीक किया जा सका है।

ये भी पढ़ें: बच्ची को जिंदा करने का बना रहे थे दबाव, नहीं कर सकी तो डायन बताकर दे दी दर्दनाक मौतये भी पढ़ें: बच्ची को जिंदा करने का बना रहे थे दबाव, नहीं कर सकी तो डायन बताकर दे दी दर्दनाक मौत

Comments
English summary
medicated towel removed from woman stomach
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X