जेल से लौटी मंजू वर्मा को जदयू से मिला टिकट, मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में पति पर लगा था आरोप

पटना। बीते बुधवार को जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 115 सीटों पर उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया। इस दौरान टिकट बंटवारे को लेकर जो हैरान कर देने वाली बात थी वह यह थी कि इस बार पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को भी टिकट दिया है जो अवैध कारतूस रखने के आरोप में जेल की हवा खा चुकी हैं। इसके अलावा उनके पति बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड में भी नाम सामने आया था। दरअसल, इस बार चर्चा हो रही है मंजू वर्मा के टिकट को लेकर, मंजू वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था। ऐसे में नीतीश कुमार का मंजू वर्मा पर भरोसा रखना यह बड़ा सवाल है।

manju verma get ticket from jdu in bihar assembly election 2020

मंजू वर्मा को जेडीयू ने चेरिया बरियारपुर से टिकट दिया है। आपको बता दें कि ये वही मंजू वर्मा हैं जिनके पति चंद्रेश्‍वर वर्मा का नाम मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में चर्चा में आया था और इसे लेकर नीतीश सरकार की खासा किरकिरी हुई थी। इसी प्रकरण में मंजू वर्मा को मंत्री पद से हटाया गया था।

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड की पीड़ित बच्चियों ने मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें भी आरोपित बताया था। इस खुलासे के बाद मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं जब पुलिस ने मंजू वर्मा पर दबाव बढ़ाया था तो उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

इसी जांच के दौरान जब सीबीआई ने मंजू वर्मा के आवास पर छापेमारी की तो उनके आवास से हथियार और अवैध कारतूस मिला। इसके बाद उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया थाय़ मंजू वर्मा अपने पति के साथ जेल जा चुकी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले मंजू वर्मा ने नीतीश कुमार से जदयू कार्यालय में मुलाकात की थी।

उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि सब कुछ ठीक हो गया है। मंजू वर्मा ने तभी ऐसे संकेत दिए थे कि नीतीश कुमार के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही है और उन्हें टिकट मिलना पक्का है। बुधवार को जारी जदयू की सूची में मंजू वर्मा का नाम आते ही नीतीश कुमार और मंजू वर्मा के बीच हुई पूरी डील की पूरी तस्वीर साफ हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+