Manish Kashyap इस विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, Jan Suraj वाली तस्वीर से भी उठाया पर्दा, बताया क्या है प्लान?
Manish Kashyap Latest News Today: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। संभावनाओं की सियासत के बीच नेताओं के दल बदलने की ख़बर भी लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में चर्चित यूट्युबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीष जनसुराज ज्वाइन करेंगे।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में मनीष कश्यप ने बताया कि वायरल तस्वीर की क्या सच्चाई है। मनीष कश्यप ने बताया कि वह YV Giri से मुलाक़ात करने गए थे। वह सीनियर एडवोकेट हैं, हम लोगों के गार्जियन हैं। ऐसा नहीं है कि उनसे पहली मुलाक़ात है, हमारे गार्जियन है इसलिए मुलाक़ात होती रहती है।

अभी जनसुराज में शामिल होने का कुछ सोचा नहीं है। वहीं मनीष कश्यप ने बताया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मेरे चाहने वालों की ख्वाहिश है कि मैं चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ूं। इसलिए चनपटिया से चुनाव लड़ेंगे यह तय कर लिया है। चाहे किसी बैनर के तले लड़ूं या फिर निर्दलीय लड़ें।
मनीष कश्यप ने कहा कि इसके अलावा बांकीपुर विधानसा क्षेत्र से भी हमारे लोग चुनावी मैदान में उतरेंगे। PMCH में जो मेरे साथ बदसलुकी हुई यह सभी लोग जानते हैं, इसलिए व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी टीम मज़बूती के साथ चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है है। बिहार में बदलाव लाना है और एक नया इतिहास रचना है।
आपको बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप की एक तस्वीर जन सूराज पार्टी के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी के साथ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही संभावनाओं की सियासत को हवा मिल गई है कि मनीष कश्यप जनसुराज का दामन थामने वाले हैं, हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल वह ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं।
मनीष कश्यप ने बताया कि आगामी 4 या 5 जून को चंपारण में वह अपने समर्थकों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में समर्थकों के साथ सलाह मशवरा करने के बाद यह फ़ैसला लिया जाएगा कि किसी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ें, या निर्दलीय चुनावी बिगुल फूंके या फिर अपना संगठन बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय स्वतंत्र रूप से नहीं लूंगा, जो समर्थकों का फ़ैसला होगा वहीं मेरा फ़ैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications