Mahua Election 2025: ‘माता-पिता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा बल', राबड़ी देवी के प्यार से भावुक हुए तेजप्रताप
Mahua Election 2025 Voting (Tej Pratap Yadav): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच महुआ विधानसभा सीट पर सियासी माहौल काफी गर्म है। इसी सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव मैदान में हैं। RJD से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप अब पूरी ताकत के साथ अपने दम पर चुनावी अखाड़े में उतरे हैं।
पटना में लालू परिवार ने मतदान किया। लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और मीसा भारती ने मिलकर वोट डाला। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा, "मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेजप्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।" राबड़ी देवी के इन शब्दों ने तेजप्रताप यादव के चेहरे पर मुस्कान ला दी। घर से अलग हो चुके इस बेटे के लिए मां की भावनाएं बहुत मायने रखती है।

तेजप्रताप बोले- 'माता-पिता का आशीर्वाद ज्यादा मायने रखता है'
महुआ से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव ने कहा, "हर वोट की अहमियत है। माता-पिता का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत है, माता-पिता का आशीर्वाद ज्यादा मायने रखता है। लेकिन जनता का आशीर्वाद भी उतना ही महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि महुआ की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है और यहां उनकी टक्कर किसी से नहीं है।
बहन रोहिणी का भी मिला तेजप्रताप साथ
तेजप्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई को खुला समर्थन देते हुए कहा, "भाई को आशीर्वाद देना तो मेरा फर्ज है। इस बार बिहार से बेरोजगारी खत्म होगी, युवाओं को अब अपने गांवों में ही रोजगार मिलेगा।"
महुआ सीट पर सियासी जंग हुई दिलचस्प
महुआ सीट इस बार हाईप्रोफाइल मानी जा रही है। 2015 में इसी सीट से तेजप्रताप यादव पहली बार विधायक बने थे, लेकिन 2020 में उन्होंने हसनपुर का रुख किया था। इस बार वे अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने आरजेडी के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन और एनडीए के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह हैं। सुबह 9 बजे तक यहां 14.49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Live Updates
तेजप्रताप यादव ने अपनी रैली में यह भी वादा किया कि वे महुआ में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनवाएंगे, जहां एक दिन भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सीट की नहीं, "सम्मान और स्वाभिमान" की लड़ाई है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications