Maharashtra News: नक्सलवाद की टूटी कमर, गढ़चिरौली में सीनियर कमांडर सोनू समेत 60 नक्सलियों का सरेंडर
Maharashtra News Naxal Surrender: नक्सलवाद को पूरे देश से जड़ से मिटाने के लिए गृह मंत्रालय के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों के केंद्रीय कमेटी के साथ-साथ पोलित ब्यूरो मेंबर और सीनियर नक्सली कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू उर्फ भूपति ने सरेंडर किया है। उसके साथ 60 अन्य नक्सलियों ने समर्पण किया है। अपने नक्सली साथियों के साथ सोनू ने सोमवार की देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली जिले के दक्षिणी हिस्से में घने जंगलों में यह सामूहिक समर्पण हुआ है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक गुप्त जगह पर यह आत्मसमर्पण हुआ। सोनू उर्फ भूपति के साथ 10 डीवीसीएम दर्जे के कमांडर ने भी आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा बलों की सख्ती का असर है कि इस इलाके में नक्सलियों की कमर टूट गई है।

Maharashtra News: नक्सलियों का सामूहिक समर्पण
⦁ 21 मई को माओवादियों के जनरल सेक्रेटरी नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू के एनकाउंटर हुआ था। इस वजह से इस इलाके में नक्सलियों की कमर टूट गई है।
यह भी पढ़ें: Amit Shah On Naxal Encounter: गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, 'नहीं होगी कोई बात, जारी रहेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन'
⦁ सीनियर नक्सली कमांडर सोनू ने पिछले कुछ दिनों में कई बार सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की थी। लगातार प्रेस नोट जारी कर सशस्त्र माओवाद छोड़ने की और सरकार से शांति वार्ता करने का प्रस्ताव दिया था।
⦁ माओवादियों के गढ़चिरौली डिवीजन, उत्तर बस्तर डिवीजन और माड़ डिवीजन के कुछ माओवादी कमांडर्स भी सोनू के साथ सरेंडर के समर्थन में बयान जारी किया था।
Naxal Surrender पुलिस और सुरक्षा बलों की सफलता
सोनू उर्फ भूपति ने अपने साथ माओवादी साथियों के साथ महाराष्ट्र पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। माओवादी संगठन के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। पुलिस और राज्य सरकार के लगातार अभियानों की वजह से इस इलाके में माओवादी संगठन काफी हद तक कमजोर हो गया है। सितंबर में सोनू ने पहले ही हथियार डालने का इरादा जाहिर किया था और कई माओवादी कमांडरों ने उसका समर्थन किया। इस समर्पण का असर पूरे देश में रहेगा।
यह भी पढ़ें: MP News: नक्सल प्रभावित बालाघाट में पुलिस की अनूठी पहल, 46 एकल सुविधा केंद्रों के जरिए 'ऑपरेशन पहचान












Click it and Unblock the Notifications