कलेजे पर पत्थर घिस-घिसकर ओझा बनाता है महिलाओं को मां!

'भगवान शैलेश की पूजा, तंत्र-मंत्र और साधना के बाद कलेजे पर ओखली रखकर उसमें ईंट रखी जाती है। फिर उसे मंत्र पढ़ते हुए कूटा जाता है।'

पटना। आज 21वीं सदी में जहां लोग Android हो रहे हैं और चांद पर दुनिया बसाने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अंधविश्वास पर विश्वास कर उसके चंगुल में ऐसे बुरी तरह फंस जाते हैं कि वहां से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो अंधविश्वास पर विश्वास कर लोग अपना सब कुछ गवां देते हैं। हालांकि इसके चंगुल में अधिकतर महिलाएं ही फंसती हैं। इसी तरह आस्था के नाम पर अंधविश्वास का खेल खेलने का एक मामला बिहार के समस्तीपुर जिले में सामने आया है। जहां पीड़ित लोग अपनी समस्या लेकर जाते हैं और ओझा उनके कलेजे पर पत्थर रखकर कूटता है। फिर हर मनोकामना पूरी हो जाने की बात बताते हैं।

कलेजे पर पत्थर घिस-घिसकर ओझा बनाता है महिलाओं को मां!

ओझा के पास अधिकतर निसंतान लोग जाते हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि इस ओझा के पास जाने और भगवान शैलेश की पूजा करने के बाद हर मनोकामना पूरी हो जाती है। तो भगवान शैलेश की पूजा, तंत्र-मंत्र और साधना के बाद कलेजे पर ओखली रखकर उसमें ईंट रखी जाती है। फिर उसे मंत्र पढ़ते हुए कूटा जाता है। ओझा का कहना है कि ऐसा करने से जितनी तकलीफ होती है, उतना ही फायदा भी होता है। भगवान शैलेश इससे खुश होते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

कलेजे पर पत्थर घिस-घिसकर ओझा बनाता है महिलाओं को मां!

ये नजारा बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के पटापारा गांव में देखा गया। जहां ओझा और भगत के द्वारा भगवान शैलेश की पूजा के नाम पर इस तरह के अंधविश्वास का खेल पिछले कई सालों से खेला जा रहा है। इसके दरबार में अधिकतर निसंतान मां-बाप, औलाद के लिए आते हैं तो गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग भी इलाज के लिए आते हैं। जहां ओझा मंत्र-तंत्र के जरिए पहले लोगों को जमीन पर सुलाता है फिर उसके कलेजे पर ओखली रखकर ईंट की कुटाई करता है जिसमें वो और उसके सहयोगी साथ देते हैं।

ओझा की शरण में आने वाले भक्तों का कहना है कि यहां आने से और भगवान शैलेश की पूजा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। जब कभी इसके बारे में ओझा से पूछा जाता है तो उनका कहना है कि अभी जितनी तकलीफ होनी होगी हो जाएगी, बाद में उतना ही फायदा भी होगा। ये सिलसिला पिछले कई सालों से चलता आ रहा है। लोग इस अंधविश्वास पर विश्वास कर उसके पास जाते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति की कामनाएं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+