मधुबनी में गरजे तेजस्वी यादव, कहा- 15 साल से डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया

मधुबनी। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मधुबनी के हवाई अड्डा पर मधुबनी विधानसभा से राजद उमीदवार समीर माहासेठ के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन दल के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 साल में डबल इंजन की सरकार ने केवल भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया और विकास का सभी कार्य को बाधित कर रखा ।

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Tejashwi Yadav का Nitish Kumar पर तंज, कही ये बातें | वनइंडिया हिंदी
    madhubani tejashwi yadav statement on nda government

    साथ ही उन्होंने कहा कि न ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला पाया न ही कोई विकास का कार्य किया। मखाना मक्का केला का खेती होने के बाद भी प्रोसेसिंग यूनिट नही रहने के वजह से किसान का हालत दयनीय हो गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वृद्ध को 1000 रुपए मासिक वेतन देंगे। यदि आप लोग मुझे एक मौका देंगे तो कैबनेट की पहले बैठक में 10 लाख बेरोजगार को नौकरी देने का काम पहली कलम से करेंगे।

    इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि साथ ही प्रतियोगिता का फॉर्म शुल्क भी नहीं लगेगा। इसलिये आप लोग एक बार मौका दें हम विकास का गंगा बहा देंगे। महागठबंधन राजद के उमीदवार समीर कुमार महासेठ एवं डॉ, फ़ैयाज़ अहमद को सभी लोग अपना वोट देकर कामयाब बना ने की जनता से अपील की।

    वहीं खगड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज चुनाव आने पर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। नौकरी देने की घोषणा पत्र जारी हो रहा है, जिस समय मौका मिला था उस समय क्यों नहीं विकास किए। सीएम ने कहा कि याद कीजिए पहले के राज में दंगा, नरसंहार और अपहरण होता था। कोई भी लोग सुरक्षित नहीं था।

    साथ ही उन्होंने कहा कि मने हर क्षेत्र में विकास किया है। पहले की बिजली की स्थिति को याद कीजिए क्या था, आज की बिजली की स्थिति को देखिए। पहले लालटेन का युग था। पहले 700 मेगावाट बिजली की खपत थी। वहीं आज 6000 मेगावाट बिजली की खपत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+