बिहारः सुहागरात के वक्त कमरे में मौजूद थे दूल्हा-दुल्हन तभी आ पहुंचा जहरीला सांप फिर...
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सुखवासी गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। घर में शादी को लेकर पिछले एक हफ्ते से खुशी का माहौल था। अब बेटे की मौत के बाद घर की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। बीते गुरुवार को सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान कहीं से एक सांप आ गया और उसे डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीते गुरुवार को दुल्हन पहुंची थी ससुराल
सुखवासी गांव के रहने वाली नीतीश कुमार की शादी बीते बुधवार की रात बासोपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मढ़िया गांव के रहने वाले जोगिन्दर राय की बेटी से हुई थी। शादी की रात दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। शादी के अगले दिन पिता ने बेटी की विदाई की। दुल्हन के ससुराल आने के बाद महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सारी रस्में पूरी की। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को सुहागरात के लिए कोहबर में भेजा गया।

रात को कमरे में सांप ने काटा
लेकिन इस नव दंपति की खुशियां कुछ ही देर में गम में तब्दील हो गईं। गांव वालों के मुताबिक लड़के को किसी जहरीले सांप ने काटा था। ऐसे में उसके बचने की उम्मीद कम थी। वहीं सांप के काटने के बाद युवक के परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर तांत्रिक के पास पहुंच गए। लेकिन जब तंत्र-मंत्र के जरिये हालत में कोई सुधार नहीं दिखी तो उसे बासोपट्टी पीएचसी ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया गया।

अस्पताल से पहले तांत्रिक के पास ले गए
आखिरकार मधुबनी में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सुखवासी गांव के सरपंच रमाशंकर ठाकुर का कहना है कि गांव लौटने के बाद कुछ ग्रामीणों के कहने पर शव को फिर से तांत्रिक के पास ले जाया गया, और दिनभर तांत्रिक के द्वारा झाड़-फूंक की प्रक्रिया चलती रही। उनका कहना है कि होनी को टाला नहीं जा सकता। लेकिन अभी भी हमारे समाज में अंधविश्वास का इस कदर बोलबाला है कि इलाज के लिए लोग डॉक्टर की बजाय तांत्रिक की शरण में जाना बेहतर समझते हैं।












Click it and Unblock the Notifications