Dream 11: ऑटो ड्राइवर के बाद अब बदली मजदूर के बेटे की किस्मत, ड्रीम 11 में जीते 1 करोड़ रुपए
Dream 11 one crore winner: मधुबनी के राजू सहनी ने ड्रीम 11 में आईपीएल टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीते हैं। राजू के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

किस्मत जब देती है तो छप्पर फाड़कर देती है। ऐसा ही कुछ आजकल देखने को मिल रही है। पहले पूर्णिया का नौशाद जो ऑटो चलाकर अपना परिवार मुश्किल से चलाता था, वो रातोंरात करोड़पति बन गया है। वहीं अब बिहार के मधुबनी में स्पोर्ट्स फैंटेसी ऐप से मजदूर का बेटा करोड़पति बन गया।
मधुबनी के लड़के की चमकी किस्मत
मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट का रहने वाला राजू साहनी भी अब उन लोगों में शामिल हो गया, जिसकी एक रात में ड्रीम 11 पर टीम बना किस्मत चमक गई। राजू साहनी के पिता कुशेश्वर साहनी मजदूरी करते हैं।
चेन्नई और मुंबई के मैच में जीता 1 करोड़
8 अप्रैल (शनिवार ) को चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गए मैच में मुंबई की जीत पर राजू ने भी 1 करोड़ का बड़ा इनाम जीता है। एक करोड़ जीतने के बाद पूरे परिवार में दिवाली जैसा माहौल है। घर के लोग मिठाइयां खिलाकर खुशी मना रहे हैं। पूरे इलाके में राजू की चर्चा हो रही है।
टैक्स कटने के बाद मिले 70 लाख रुपए
जानकारी के मुताबिक राजू साहनी कई सालों से ड्रीम 11 पर टीम बना रहे है, जिसके बाद अब उनकी किस्मत का दरवाजा खुल गया है। राजू ने बताया कि उसकी बनाई हुई टीम सबसे ऊपर रही और 1 करोड़ में से टैक्स की राशि कटकर उसके पास 70 लाख रुपए आ गए।
पंजाब में मजदूरी करते हैं माता-पिता
राजू साहनी बेंगलुरु में आईटी इंजीनियर (नेटवर्किंग) की पोस्ट पर काम करते हैं, जबकि उसके माता-पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्णिया के ऑटो चालक नौशाद ने ड्रीम 11 ने एक करोड़ रुपए की राशि जीती थीं। 5 अप्रैल को राजस्थान और पंजाब के मैच में उसने टीम बनाई थी।
चौकीदार के बेटे की लगी लॉटरी
ऐसे ही बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले मुकेश पासवान ने ड्रीम 11 में 49 रुपये लगाकर 2 करोड़ रुपए जीता। मुकेश के पिता दीपक जिले के वारिसनगर थाने में चौकीदार है।












Click it and Unblock the Notifications