बिहारः मधुबनी में कांग्रेस नेता के बेटे पर पहले चाकू से करीब 25 बार किया हमला फिर बदमाशों ने मार दी गोली

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लोरिका बाबा चौक पर बीते गुरुवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने करीब 46 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कांग्रेस नेता शिवचंद्र झा के पुत्र सुशांत उर्फ बिट्टू झा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसे की लेन-देन को लेकर बिट्टू झा का कुछ विवाद था। मृतक बिट्टू कांग्रेस के मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष शिवचंद्र झा के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित लोरिका बाबा चौक पर अज्ञात बदमाशों ने सुशांत झा को घेरकर मारपीट की फिर सीने में गोली मारकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

madhubani murder of congress leader son

हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बिट्टू झा को बेनीपट्टी पीएचसी लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बिट्टू झा की मौत हो गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद से बेनीपट्टी अनुमंडल में दहशत का माहौल है। घटना के बाद हरकत में आई बेनीपट्टी पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी है।

वहीं हत्या के इस मामले पर एसडीपीओ का कहना है बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, उम्मीद है जल्द ही सभी आरोपी शिकंजे में होंगे। हालांकि, पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि सुशांत कुमार उर्फ बिट्टू का कुछ लोगों के साथ रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रुपए के विवाद को लेकर ही गुरुवार रात बदमाशों ने कांग्रेस नेता के बेटे को गोली मारी।

वहीं घटना को लेकर बड़े भाई प्रशांत झा ने पुलिस को बताया कि उनके भाई पर बाबा चौक के समीप हमला कर दिया गया। वह शाम में स्थानीय चौक पर निजी काम से गए थे। वहीं पहले से जमा 20 से 25 की संख्या में मौजूद लोगों ने पहले उसे चाकू मारकर घायल कर गिरा दिया। फिर गोली मार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+