Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मधुबनीः सिलेंडर ब्लास्ट होने से मां और भाई-बहन की मौत, एक की हालत स्थिर

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोला में गुरुवार को गैस सिलेंडर के फटने से मां और बेटा व बेटी की मौत हो गई है। जबकि एक महिला और एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। उनकी स्थिति नाजुक थी। दोनों को इलाज के लिए उन्हें DMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया है। वहीं इस घटना से मृतक के घर में मातम पसर गया है।

madhubani cylinder blast mother and son died

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में 2 महिला और 2 बच्चे रहते हैं। घर के 4 पुरुष मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। हादसे के दौरान घर में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। एक महिला मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट गया। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं एक बेटा रूम से निकलकर गेट पर खड़ा था। अचानक ब्लास्ट से पड़ोस की महिला उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसी में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ब्लास्ट में घायल पड़ोसी महिला की हालत अब ठीक है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोनी देवी और उसकी 5 वर्षीय पुत्री माही कुमारी रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय बेटे मयंक की भी PMCH में मौत हो गई है। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बेगूसराय में युवक की हत्या

वहीं बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह गांव में बुधवार की देर शाम को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान नागदाह निवासी पुकारी महतो के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि बंटी घर में भूंजा खा रहा था, उसी दौरान भूंजा खाते-खाते घर की चौखट पर आया तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने के लिए दौड़े, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+