मधेपुराः पशुओं के लिए चारा लेने गए 5 बच्चों की गहरी खाई में गिरने से हो गई मौत
मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के मनोहरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार को गहरी खाई में गिरने से पांच बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे घास काटने के लिए निकले थे। इसी दौरान बारिश होने के चलते फिसलन बढ़ गई और पांचों बच्चे गहरी खाई में गिर गए। खाई इतनी गहरी थी कि सभी बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे के परिजन कैलाश मंडल ने बताया कि बच्चे सुबह में चारा काटने गए थे लेकिन 10 बजे तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो एक बच्चे का सिर खाई में दिख रहा है। उन्होंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गांव के अन्य लोगों ने बाकी बच्चों की तलाश शुरू की तो सभी का शव खाई में से बरामद हुआ। पांच बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ।
आशंकाा जताई जा रही है कि सभी बच्चे एक साथ फिसलकर ही खाई में गिरे, जिसके चलते सभी की मौत हो गई। बच्चों की जान जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। एक साथ पांच बच्चों की मौत की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मुजफ्फरपुर में फायरिंग, एक की मौत
बुधवार की शाम को मुजफ्फरपुर जिले के दियारा क्षेत्र का रेवा गांव में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना सरैया थाना क्षेत्र के अंबारा रेवा गांव की है। मृतक कीृ पहचान 30 वर्षीय प्रणव कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में बेगूसराय का केशव और जहानाबाद का राकेश कुमार शामिल है। पुलिस की सुरक्षा में दोनों घायलों का इलाज एस के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications