Bihar Madarsa Board: मदरसा के छात्रों को मिलेगी हाईटेक सुविधा, App के ज़रिए Online कर सकेंगे पढ़ाई
बिहार में मदरसा के छात्रों को हाईटेक सुविधा देने की क़वायद तेज़ कर दी गई है। App के ज़रिए छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। एप्प में ई-बुक्स, सिलेबस, मॉडल पेपर और साल्यूशन बुक की सुविधा मौजूद रहेगी।
Bihar Madarsa Board: बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं, वहीं कुछ विद्यालयों के शिक्षा मॉडल की सराहना भी हो रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार पहल कर रही है। वहीं अब बिहार के मदरसों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज़ कर दी गई है। बिहार मदरसा बोर्ड की तरफ़ से मदरसा के छात्रों को हाईटेक सुविधा देने की क़वायद तेज़ कर दी है। राज्य में संचालित मदरसा के छात्रों ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत बच्चों को ई-बुक्स और ई-लाइब्रेरी वगैरह की सुविधा दी जाएगी। मदरसा बोर्ड की इस पहल की जमकर तारीफ़ हो रही है।

6 लाख के करीब छात्रों को मिलेगा फायदा
बिहार के करीब 3 हज़ार 500 मदरसे हैं, इन मदरसों में करीब 6 लाख छात्र पढ़ते हैं। इम्बाइब एप्प के ज़रिए बच्चे ऑनलाइन शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इस बाबत इम्बाइब ऐप के रीजनल मैनेजर और मदरसा बोर्ड के बीच करार किया गया है। ऐप के ज़रिए ऑनलाइन स्टडी के लिए यूनिसेफ द्वारा सुविधा दी जाएगी। वहीं छात्रों के लिए टैब, मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट जैसी सुविधाओं के लिए बिहार सरकार से मांग की जाएगी। मौजूदा वक्त में बिहार के सभी मदरसों में कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा नहीं है। इसको लेकर भी ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

मदरसा के छात्रों के लिए हाईटेक सुविधा
बिहार के मदरसों में इंटरनेट की सुविधा देकर हाईटेक तकनीक से पढ़ाई की व्यवस्था बहाल की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक एप्प से ज़रिए छात्रों को शिक्षा देने के लिए राज़िनामा हो चुका है। इस व्यवस्था को लागू करने से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग लेने के बाद छात्रों को ट्रेंड टीचर ऑनलाइन पढ़ाएंगे। आपको बता दें कि एप्प के ज़रिए कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों गणित और विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। 9 क्लास से 12 क्लास तक बच्चों को विज्ञाम, गणित और समाजिक विज्ञान की तालीम दी जाएगी। 6 लाख छात्रों को हाइटेक सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

मदरसा बोर्ड के पहल की खूब हो रही सराहना
बिहार में मदरसों के बच्चों के लिए एप्प में ही क्लास के मुताबिक ई-बुक्स, सिलेबस, मॉडल पेपर और साल्यूशन बुक मुहैय्या कराई जाएगी। इन सुविधाओं के अलावा मोबाइल एप्प में कई और चीज़ों को शामिल करने पर मंथन किया जा रहा है, ताकि बच्चों को शिक्षा से जुड़ी हर चीज़ की जानकारी एक क्लिक में मिल सके। आपको बता दें कि मदरसों में हाइटेक सुविधा बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मुहैय्या कराई जा रही है। मदरसा बोर्ड के इस फ़ैसले की लोगों ने काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से बच्चे विभिन्न तरह की शिक्षा आसानी से हासिल कर सकेंगे। मदरसे के छात्र भी अन्य स्कूलों के बच्चों की तरह अपना स्किल डेवलप कर पाएंगे। अन्य छात्रों की तरह मदरसा के छात्रों को भी सुविधाएं मिल पाएंगी। मदरसे में हाईटेक सुविधा देने से बच्चों में पढ़ाई को लेकर जागरुकता भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Government School: इस अनोखे स्कूल में बच्चे क्लास रूम में नहीं, ट्रेन की बॉगी में करते हैं पढ़ाई












Click it and Unblock the Notifications