भगवान गणेश बने BA के परीक्षार्थी, यूनिवर्सिटी का देखिए कारनामा
भगवान गणेश की फोटो लगा एक एडमिट कार्ड निकला जिसे देख छात्रों के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और विश्वविद्यालय के अजीबो गरीब कारनामे को लेकर चर्चा करने लगे।
पटना। बिहार की शिक्षा व्यवस्था हमेशा से ही अपने कारनामों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक पर एक ऐसे कारनामे बिहार में सामने आए हैं जिसमें मौजूदा सरकार की किरकिरी की है, उनका दिन और रात को नींद हराम कर दिया था। हालांकि सरकार के द्वारा इस पर महत्वपूर्णता से कार्रवाई करते हुए विभाग को सख्त हिदायत दी है। फिर भी शिक्षा विभाग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार तो उसने ऐसी हरकत कर दी जिससे एक बार फिर बिहार के शिक्षा व्यवस्था की किरकिरी होने लगी है। दरअसल, बिहार दरभंगा विश्वविद्यालय में भगवान गणेश को ही BA पार्ट वन का परीक्षार्थी बना दिया और भगवान गणेश 9 तारीख को दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में परीक्षा देने के लिए आएंगे। ये हम नहीं कह रहे बल्कि कॉलेज जारी किए गए प्रवेश पत्र में कह रहा है, जिसमें भगवान गणेश की फोटो लगी हुई है।

भगवान गणेश देंगे परीक्षा!
जानकारी के मुताबिक ये मामला बिहार के दरभंगा विश्वविद्यालय का है जहां दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में होने वाले BA पार्ट वन की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जब कॉलेज के अन्य छात्र अपना एडमिट कार्ड निकाल रहे थे तभी उन्हें भगवान गणेश की फोटो लगा एक एडमिट कार्ड निकला जिसे देख छात्रों के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और विश्वविद्यालय के अजीबो गरीब कारनामे को लेकर चर्चा करने लगे।

भगवान गणेश का आया एडमिट कार्ड
तो दूसरी तरफ परीक्षार्थी का कहना है कि हमारे एडमिट कार्ड पर भगवान गणेश की फोटो लगी हुई है और जहां हस्ताक्षर करना था वहां गणेश का ही हस्ताक्षर किया हुआ है। 5 दिनों बाद विश्वविद्यालय में परीक्षा शुरू होगी ऐसे में हम कैसे परीक्षा दे पाएंगे। हालांकि इस कारनामे की जानकारी छात्र कृष्ण कुमार राय ने विश्व विद्यालय अधिकारियों को ही दिया लेकिन सभी अपने कारनामे पर पर्दा डालने की कोशिश करने में लग गए हैं। वहीं छात्र रोजाना विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहा है।

साइबर कैफे पर थोपा आरोप
इस मामले को लेकर जब परीक्षा नियंत्रक कुलानंद यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने अपनी गलती को छुपाते हुए कहा कि ये लापरवाही साइबर कैफे वाले की है जहां से इनका प्रिंट निकाला गया है। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है और इस में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications