Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार में चिराग पासवान का 100% रहा स्ट्राइक रेट, खाते में आईं इतनी सीटें
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले महागठबंधन का प्रदर्शन अच्छा नज़र आ रहा है। वहीं एनडीए की सहयोगी दलों में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (र) का स्ट्राइक रेट सौ फिसद दिख रहा है।
चिराग पासवान ने अपने पिता स्व. रामविलास का साया उठ जाने के बाद काफी कुछ देखा। पिता द्वारा बनाई गई पार्टी टूटने के बाद चिराग ने फिर से पार्टी की नींव रखी। चाचा पशुपति पारस ने उन्हें सियासी मात देने की कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बावजूद चुनौतियों से जूझते हुए चिराग पासवान ने पार्टी बनाई।

लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी के सिंबल पर पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे, चुनावी नतीजों मे उनकी पार्टी का प्रदर्शन भी काफी अच्छा नज़र आ रहा है। सबस पहले बात करते हैं, हाजीपुर लोकसभा सीट की, जहां से खुद चिराग पासवान ने चुनावी दांव खेला है।
Recommended Video
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ो के मुताबिक खबर लिखे जाने तक, हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में चिराग पासवान को 324074 वोट मिले और वह 98323 वोटों से लीड करते हुए नबंर वन बने हुए हैं। वहीं दूसरे नबंर पर महागठबंधन से राजद उम्मीदवार शिव चंद्र राम 225751 वोटों से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
खगड़िया लोकसभा सीट से लोजपा(र) ने राजेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है, उन्हें 163409 वोट मिले हैं। वहीं 60958 वोटों से लीड करते हुए वह पहले स्थान पर हैं। वहीं महागठबंधन समर्थित CPI(M) उम्मीदवार संजय कुमार को 102451 वोट मिले हैं।
समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा(र) ने शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जो कि 327685 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। 107847 वोटों से लीड कर रही है। वहीं दूसरे नंबर मौजूद महागठबंधन की तरफ़ से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हज़ारे की बात करें तो उन्हें 219838 वोट खबर लिखे जाने तक मिले हैं।
जमुई लोकसभा सीट की बात करें तो, इस संसदीय क्षेत्र से चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को टिकट दिया था। खबर लिखे जाने तक अरुण भारती को 356131 वोट मिले और 75577 वोटों से वह लीड कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार अर्चना कुमारी को 280554 वोट मिले हैं।
वैशाली लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने लोजपा(र) की टिकट पर वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। वैशाली सीट से खबरे लिखे जाने तक वीणा देवी को 319507 वोट मिले हैं। वह 47261 वोटों से लीड कर रही है। वहीं दूसरे नंबर पर राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला को 272246 वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications