Lok Sabha Chunav: मुकेश सहनी ने इंडिया गठबंधन के लेकर किया ये दावा, PM Modi को लेकर कही ये बात
Lok Sabha Chunav Bihar: बिहार में तीसरे चरण के लिए मतदान को लेकर चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है। चौथे चरण के चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता के साथ वादा खिलाफी किया है। 2014 में अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज़ हो गए।

पीएम मोदी ने आज की तारीख़ में अच्छे दिन की बजाए महंगाई और बेरोज़गारी के ज़रिए दुर्दिन ला दिया। आज देश में हर एक आदमी बेरोज़गारी और मंहगाई की मार झेल रहा है। मुकेश सहनी ने सारण और सीवान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र ख़तरे में है।
आज हम लोग कमाई और दवाई की बात कर रहे हैं, लेकिन ये लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदू,मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद कर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। अच्छी सरकार गरीबों के लिए सोचती है, लेकिन भाजपा की सरकार अंबानी और अडानी के लिए सोचती है।
मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन हमारे समाज के लोगों के पास जमीन पर रहने के लिए घर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मुझे व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। हम लोगों के प्रधानमंत्री हैं। विपक्ष के नाते उनके किए गए वादों को याद दिलाना मेरा मेरा कर्तव्य है।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबों की सरकार बनने से ही गरीबों का कल्याण होगा। मुकेश सहनी ने दावा किया कि केंद्र में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications