Lok Sabha Chunav: मतगणना से पहले जदयू नेता की हत्या, मतदान के दिन विपक्षी दलों से हुई थी झड़प
Lok Sabha Vote Counting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के बाद एग्ज़िट पोल के नतीजों में एनडीए को बढ़त दिखाई गई। वहीं इंडिया गठबंधन के नेता खुद की सरकार बनने का दावा करते हुए एग्ज़िट पोल को झूठा बता रहे हैं। मंगलवार को मतगणना के साथ ही तस्वीरें साफ़ हो जाएंगी कि किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा।
सियासी बयानबाज़ी के बीच मतगणना से पहले बिहार के नालंदा जिले से दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जहां मौआ गांव (परवलपुर थाना क्षेत्र) में सोमवार अहले सुबह तड़के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों मे बताया कि 63 वर्षीय अनील कुमार ने 1 जून को नालंदा लोकसभा सीट पर हुए मतदान में बतौर पोलिंग एजेंट अपनी पार्टी के लिए काम किया था। सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे अनिल कुमार सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हथियार बंद लोगों ने पहले उनके साथ मारपीट की और बाद में चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया।
नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की मानें तो अनिल कुमार के परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में उनकी हालत देख कर जिला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस सूत्रो की मानें तो वोटिंग के दिम जदयू और विपक्षी दलों के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई थी। मामले को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनाव के बाद से हिंसा के मामले सामने आ चुके हैं। सारण में भी एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पटना में भाजपा के निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव के काफ़िले पर भी हमला हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications