Lok Sabha Election: बक्सर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार होंगे अनिल कुमार: रामजी गौतम
Buxar Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव की रणभेड़ी बजने का वक्त करीब आते ही, देश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच बिहार में बहुजन समाज पार्टी ने बक्सर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है।
बक्सर लोकसभा सीट से बीएसपी के बिहार प्रभारी अनिल कुमार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहन जी ने बक्सर सीट पर अनिल कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

बहुजन समाज पार्टी बिहार के 40 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। इस बार बिहार में बीएसपी भी अपना ताकत दिखाएगी। प्रदेश में आपको बहुजन समाज पार्टी के सांसद दिखाई देंगे। प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों को बुलाकर एक बैठक कर आगामी चुनाव का जायजा लिया गया।
पार्टी द्वारा बाकी सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर भी बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद पार्टी की एक स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी, जो आने वाले दो तीन दिनों में कुछ नामों को घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नही है।
एनडीए और महागठबंधन दोनों बड़े-बड़े धन्ना सेठों की कठपुतली बनकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जनता के साथ है, हम जनता के साथ गठबंधन कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी ग्राउंड लेवल पर जाकर सबको जोड़ने का काम कर रहे है।
अनिल कुमार ने मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर से कोई भी धुरंधर उतरे, उससे कोई परवाह नहीं है। बहन मायावती ने हमें पहले प्रभारी और अब प्रत्याशी बनाया है। चाहे जो भी हो उम्मीदवार, बहुजन समाज पार्टी हर जगह लड़ने की तैयारी की है।
बहुजन समाज पार्टी ग्राउंड लेवल पर काम किया है, और बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत से बिहार में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस बार बिहार में कुछ नया करेगी। वहीं सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बक्सर में कोई कितना भी ताकतवर आदमी आ जाए।
इस बार उनको बक्सर में हार का सामना करना पड़ेगा और बीएसपी वहां से आगे बढ़ेगी। जनता को अगर भ्रष्टाचार खत्म करना है, गुंडागर्दी खत्म करनी है तो बिहार में बीएसपी को लाना होगा। एक लंबे अरसे तक बिहार इन चीजों से जूझता रहा है, और आज भी इन चीजों का बोलबाला बिहार में है।












Click it and Unblock the Notifications