Election 2024: क्यों रची PM मोदी ने परमात्मा वाली कहानी? राहुल गांधी ने मंच पर किया बड़ा खुलासा

Election 2024: सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल इस आखिरी मौके को भुनाने में लगे हैं। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप की छींटे भी एक दूसरे के दामन पर उछाल रहे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके 'भगवान द्वारा भेजे गए' वाले बयान को लेकर कटाक्ष किया।

बिहार के बख्तियारपुर में एक रैली में गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पीएम मोदी से उद्योगपति गौतम अडानी के बारे में पूछेगा, तो वह कहेंगे कि मैं नहीं जनता, यह मुझसे परमात्मा ने कहा था। बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी, लंबे-लंबे भाषण देना और देश को बांटना बंद कीजिए। पहले बिहार की जनता को, देश की जनता को यह बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितनी नौकरियां दी हैं?

Rahul Gandhi Vs Narendra Modi

गांधी की यह टिप्पणी पीएम मोदी द्वारा दिए गए मीडिया इंटरव्यू के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक उनकी मां जीवित थीं, उन्हें लगता था कि शायद उनका जन्म जैविक था और उनकी मृत्यु के बाद जब वह विभिन्न अनुभवों को जोड़ते हैं, तो उन्हें विश्वास हो जाता है कि भगवान ने उन्हें भेजा है।

क्या है पीएम मोदी का 'परमात्मा' वाला बयान?
पीएम मोदी ने कथित तौर पर साक्षात्कार के दौरान कहा था कि जब तक मेरी मां जीवित थीं, मुझे लगता था कि मैं जैविक रूप से पैदा हुआ हूं। उनके निधन के बाद, जब मैं अपने अनुभवों को देखता हूं, तो मुझे यकीन हो जाता है कि मुझे भगवान ने भेजा है। यह शक्ति मेरे शरीर से नहीं है। यह मुझे भगवान ने दी है। इसलिए, भगवान ने मुझे ऐसा करने की क्षमता, शक्ति, शुद्ध हृदय और प्रेरणा भी दी है। मैं कुछ नहीं बल्कि भगवान द्वारा भेजा गया एक उपकरण हूं।

बिहार में एनडीए गठबंधन के सहयोगी बीजेपी और जेडीयू 17 और 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर, जीतन मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+