Jamui Lok Sabha: चिराग पासवान ने कोई काम नहीं किया, कोई एक काम बताएं जो जनता 20 साल याद रखे- विजय प्रकाश
Jamui Lok Sabha Ground Report: बिहार के जमुई लोकसभा में चुनाव को लेकर माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। पक्ष और विपक्ष के प्रत्याशी और नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर बात की। इसी दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की।
राजद नेता विजय प्रकाश ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप जमुई की धरती पर हैं, यहां जो दो बार सांसद रहे चिराग पासवान अपना कोई एक काम बता दें जिसे जनता 20 सालों तक भी याद रख सके।

केंद्र की भाजपा सरकार 10 सालों से देश की जनता को जुमलेबाज़ी दे रही है। पीएम मोदी कह रहे हैं 400 पार और सीएम नीतीश कुमार 4 हज़ार पार कह रहे हैं। इससे ही समझ में आ रहा है कि एनडीए ने एक दूसरे के साथ जुमलेबाज़ी की रेस कर रहे हैं।
Recommended Video
मंहगाई, स्वास्थ्य और रोज़गार के मुद्दे पर एनडीए नेता चुप्पी साध लेते हैं। धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। विकास और रोज़गार की बात करें तो तेजस्वी यादव ने 17 महीने में युवाओं को रोज़गार दिया। वहीं नीतीश कुमार 17 सालों में नहीं कर पाये।
नीतीश कुमार कहते हैं कि जो नौकरी दी गई तो उनकी देन है, तो यह बताएं कि 17 सालो में उन्होंने क्यों यह काम नहीं किया। तेजस्वी यादव जो वादा किया उसे पूरा कर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार को अपनी कुर्सी से प्यार था। इसलिए पलटी मार दी ताकि तेजस्वी सरकार में नहीं रहे ताकि बिहार का विकास नहीं हो सके।
इस बार जनता जाग चुकी है, भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। एनडीए नेता बिहार में 40 सीटों पर जीत का नारा दे रहे हैं। मुझे यह बताएं कि आप जीत का दावा कर रहे हैं, तो मोदी की गारंटी में बिहार के लिये क्या है। बिहार के लिए एनडीए के पास कोई वीज़न नहीं है।
मोदी की गारंटी में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की कोई बात क्यों नहीं है। बिहार की जनता समेत देश के मतदाताओं ने यह मन बना लिया है कि, इस बार केंद्र से मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकना है। जनता को झूठे वादे नहीं चाहिए, जुमलेबाज़ी से मतादाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications