भाजपा प्रत्याशी सुशील मोदी के खिलाफ ' पीएम मोदी के हनुमान' नहीं उतारेंगे प्रत्याशी, पिता रामविलास के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट
पटना। बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोक जनशक्ति पार्टी ने यह साफ कर दिया है वह इस उपचुनाव में कोई भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसी बात को लेकर लोजपा की तरफ से ट्वीट भी किया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि @RJDforIndia के कई साथी अपना समर्थन इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी के लिए करने की बात की है। उनके समर्थन के लिए पार्टी आभार व्यक्त करती है। इस राज्य सभा सीट पर @LJP4India का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।

बता दें कि इससे पूर्व लोजपा ने ट्वीट किया था कि लोक जनशक्ति पार्टी व दलित सेना के संस्थापक आदरणीय राम विलास पासवान जी के निधन के बाद से रिक्त पड़ी राज्यसभा की सीट पर चुनाव है। राज्यसभा की यह सीट संस्थापक के लिए थी जब पार्टी के संस्थापक ही नहीं रहे तो यह सीट @BJP4India किसको देती है यह उनका निर्णय है।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई बिहार की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। दो दिसंबर को एनडीए की तरफ से सुशील मोदी नामांकन दाखिल करेंगे। तीन दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। लेकिन अभी तक महागठबंधन की तरफ से तस्वीर नहीं साफ हो पाई है कि प्रत्याशी कौन होगा। महागठबंधन की तरफ से कई बार खबर आई कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की मां को उम्मीदवार बनाया जाएगा लेकिन चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि वो इस बार भी भाजपा के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications