बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बिहारः LJP प्रदेश महासचिव ने चिराग पासवान के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी ने किया निष्कासित

Google Oneindia News

पटना। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने प्रदेश महासचिव केशव सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी कार्य में पाए जाने और अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है। प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया था कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं। वे लोजपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं।

LJP state general secretary opens front against chirag paswan

पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि जनवरी माह में पार्टी के अंदर बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने लोजपा से अलग होकर लोजपा रामविलास पासवान गुट बनाने का दावा किया है।

केशव सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। जिसमें जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों को लेकर नई पार्टी बनाने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर वो मुंह खोलेंगे तो कई चेहरे बेउर जेल में नजर आएंगे।

बीते बुधवार को चिराग ने पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने मेन विंग के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ को भंग करने का फैसला लिया था। बैठक में कहा गया था कि दो महीने के अंदर सभी नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में लोजपा की हार को लेकर समीक्षा बैठक की थी।

बिहार में कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों से कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे, मुस्तैदी दिखाएंबिहार में कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग, अफसरों से कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे, मुस्तैदी दिखाएं

Comments
English summary
LJP state general secretary opens front against chirag paswan
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X