चिराग पासवान के हैं माओवादियों से संबंध, पार्टी से निकाले गए पूर्व महासचिव केशव सिंह का आरोप

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार के पूर्व महासचिव केशव सिंह ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाया है। केशव सिंह ने चिराग पर माओवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के अकेले चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान के खिलाफ बयानबाजी की थी।

ljp former state general secretary keshav singh complain against chirag paswan

साथ ही एनडीए से अलग होने पर भी कई टिप्पणी की थी। इसी के चलते पार्टी ने केशव सिंह को निष्कासित कर दिया। बीते रविवार को केशव सिंह ने शास्त्री नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लोजपा नेतृत्व के खिलाफ बोलने और पार्टी के अंदर कथित लोकतंत्र की कमी को उजागर करने पर चिराग पासवान के करीबी अमर आजाद ने फोन पर धमकी दी।

शिकायत में केशव ने आरोप लगाया कि चिराग ने माओवादियों के साथ घनिष्ठ संबंध बना रखा है। लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने दावा किया कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे ने जब राजनीतिक पारी शुरू की तो युवा नेता की जीत तय करने के लिए माओवादियों की मदद ली गई थी। वहीं पुलिस ने केशव सिंह के शिकायत को लेकर कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है।

इस दौरान केशव सिंह के शिकायत पर बयान देते हुए आजाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने केशव सिंह को पार्टी सहयोगी के नाते कारण जानने का प्रयास करने के लिए फोन किया था। लेकिन जब वह अड़े रहे तो उन्होंने यह इरादा बदल लिया। इसके अलावा आजाद ने केशव प्रसाद की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं और उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराउंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+