Land For Job Scam: फिर मुश्किल में लालू परिवार! 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश, जानिए पूरा मामला?

Land For Job Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार (25 फरवरी) को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और 77 अन्य आरोपियों को जमीन के बदले नौकरी मामले में समन जारी किया है। मामले में लालू यादव के बेटे और RJD विधायक तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी समन भेजा गया है।

कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर तीन चार्जशीटों को संज्ञान में लेते हुए सभी आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

Land For Job Scam

कोर्ट ने यह भी कहा कि तीनों चार्जशीटों पर संयुक्त रूप से ट्रायल चलाया जाएगा। वहीं अदालत ने सभी आरोपियों को चार्जशीट की प्रतियां उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है।

कुल 78 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर चार्जशीट में पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव और 77 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों में 30 सरकारी कर्मचारी और 38 अन्य लोग शामिल हैं।

पहले चार्जशीट में तीन अतिरिक्त आरोपियों को भी जोड़ा गया है और उन्हें समन भेजा गया है। दूसरे चार्जशीट में RJD के वरिष्ठ नेता भोला यादव और प्रेम चंद गुप्ता को भी समन भेजा गया है। तीसरे चार्जशीट में हेमा यादव और तेज प्रताप यादव को भी समन किया गया है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: वक्त से पहले क्यों नहीं होगा चुनाव, PK ने बताई वजह, जन सुराज प्लानिंग का भी किया ज़िक्र

जानिए क्या है पूरा मामला?

लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि साल 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे में नौकरी देने के बदले कई लोगों से जमीन ली।

परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन लिखवाकर ग्रुप D में मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर सहित कई जोन में नौकरी दी। इसी मामले में लालू यादव और उनके परिवार के कई सदस्य जांच के घेरे में हैं। इस मामले में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जमानत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+