मोदी और नीतीश के बीच पहुंचेंगे लालू, राजनीति के दुश्मनों का 'मंच' बनेगा अखाड़ा!

बिहार में महागठबंधन की सरकार टूटने के बाद लालू प्रसाद यादव के साथ जहां नीतीश कुमार पहली बार मंच पर होंगे तो बिहार में एनडीए गठबंधन बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की पहली मंच

पटना। केंद्र की राजनीति को लेकर हमेशा से ही धुरविरोधी भूमिका निभाने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर बैठे दिखेंगे। शायद आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो गया, अब तक जो राजनीति के दुश्मन थे वो एक मंच पर कैसे आएंगे? क्या ये कोई चमत्कार तो नहीं तो आपको हम बता दें की ये ना तो कोई चमत्कार है और ना ही कोई मजाक बल्कि 14 अक्टूबर को एक मंच पर लालू, नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आइए जानते हैं इस कार्यक्रम के बारे में जिसके जरिए एक दूसरे के विरोधी और राजनीतिक दुश्मन एक मंच पर होंगे।

लालू के सामने होंगे नीतीश और पीएम मोदी

लालू के सामने होंगे नीतीश और पीएम मोदी

सबसे पहले आपको बता दें कि जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक मंच पर होंगे वो कोई राजनीतिक मंच नहीं बल्कि पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह का मंच होगा और इस मंच पर एक साथ बैठे दोनों विरोधियों का पहला ऐसा मौका होगा जब तीनों एक साथ बैठे नजर आएंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार टूटने के बाद लालू प्रसाद यादव के साथ जहां नीतीश कुमार पहली बार मंच पर होंगे तो बिहार में एनडीए गठबंधन बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की पहली मंच बैठक होगी। जहां एक दूसरे का विरोध करने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस शताब्दी समारोह में शामिल होते हुए कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पटना यूनिवर्सिटी ने किया है मंच तैयार

पटना यूनिवर्सिटी ने किया है मंच तैयार

जानकारी के मुताबिक पटना यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित किए जा रहे इस आयोजन में सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ने अपने तमाम पुराने नेताओं को भी बुलाया है जो इस यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। जिसमें लालू यादव, नीतीश कुमार, सुशील मोदी और रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ अन्य राजनीतिक यूनिवर्सिटी के लिस्ट में शामिल हैं। जब ये सभी नेता एक मंच पर खड़े होंगे तब की तस्वीर का नजारा कुछ और ही होगा। लेकिन बात उस वक्त की है जब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ये सभी दिग्गज नेता एक ही छत के नीचे राजनीति करते थे और आज राजनीति की उस ऊंचाई तक पहुंच चुके हैं जहां एक दूसरे के विरोधी बने हुए हैं।

राजनीति के दुश्मन एक साथ बढ़ा देंगे रोमांच

राजनीति के दुश्मन एक साथ बढ़ा देंगे रोमांच

हालांकि इस कार्यक्रम में एक मंच पर जाने को लेकर राजद के सामने कोई भी दिक्कत नहीं है। उनके नेताओं का कहना है कि हम लोग जो कुछ भी हैं वो इसी यूनिवर्सिटी की वजह से हैं। यूनिवर्सिटी के इंचार्ज का कहना है कि ये कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और यूनिवर्सिटी के लिए शताब्दी समारोह किसी उत्सव से कम नहीं है। जहां इस कार्यक्रम में पुराने छात्र रह चुके राजनीतिक दिग्गज मंचासीन होंगे तो उनके चाहने वालों के लिए भी ये समारोह रोमांच से भरपूर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+