"नीतीश आंख सेंकने जा रहे", लालू यादव ने सीएम की 'महिला संवाद यात्रा' पर दिया विवादित बयान, भड़की भाजपा,जेडीयू
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्राा आयोजित कर रहे हैं। नीतीश कुमार की महिला संवादयात्रा के बारे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने विवादित लैंगिक बयान देकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
Recommended Video
बता दें बिहार में 15 दिसंबर को बिहार में शुरू की जा रही महिला संवाद यात्रा का उद्धेश्य महिलाओं को शामिल करना, उनकी चिंताओं को दूर करना और सरकार के 7-संकल्प कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए शासन में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

महिलाओं को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा नीतीश कुमार वहां आंख सेंकने जा रहे हैं। वो वहां आंख सेकेंगे, जानिए दीजिए उनको।
जानें लालू यादव क्या और कब कहां?
दरअसल, लालू यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये बात कही। पत्रकारों ने जब लालू यादव से सवाल किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार 224 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम लालू यादव ने कहा पहले वो आंख सेंकने के लिए बोलिए फिर सरकार के बारे सोचेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लालू यादव ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा उनको आंखे सकेंगे।
भड़की जेडीयू
लालू यादव के इस बयान पर जनता दल (यूनाइटेड) भड़क उठी है और उसने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने लालू यादव की इसे "निंदनीय मानसिकता" बताया। उन्होंने कहा लालू भूल गए होंगे कि अतीत में बिहार के लोगों ने उन्हें कैसे सहन किया था। ऐसी घिनौनी टिप्पणी उनके असल चरित्र को उजागर करती है।
7 बेटियों के पिता हैं लालू यादव, फिर भी...
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा लालू के इस बयान से साफ पता चला रहा है कि उनके अंदर कितनी ईर्ष्या भरी हुई। उन्होंने कहा लालू यादव की खुद 7 बेटियां हैं, आरएलडी में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं है। उन्होंने सवाल किया क्या लालू यादव को ऐसी मानसिकता सोभा देती है?
सम्राट चौधरी ने लालू यादव को कोइलवर में मानसिक इलाज कराने की दी सलाह
वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए कहा कि शाद चौधरी ने कहा लालू जी शारीरिक रूप से केवल बीमार हैं, लेकिन अब लग रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव को कोइलवर में इलाज करने की सलाह तक दे डाली। इसके साथ ही ही उन्होंने कहा लालू यादव का येबयान बहुत घृणित और शर्मनाक है।












Click it and Unblock the Notifications