लालू के बलात्कारी विधायक के साथ मटन खाना जेलर को पड़ा महंगा, मिली ये सजा

पटना। कानून तोड़ने और विवादास्पद कारनामों को अंजाम देने के लिए बिहार के नेता ना ही सिर्फ जवाबदार हैं, बल्कि कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जो नौकरी को खतरे में डालते हुए अपनी सीमा को लांघ जाते हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहारशरीफ जेल के जेलर ने भी किया था। दरअसल बिहारशरीफ के जेल में बंद लालू के खास और बाहुबली के रूप में जाने जाने वाले विधायक राजबल्लभ यादव के साथ बैठकर मटन पार्टी की। ये राजवल्ल्भ वहीं विधायक हैं जो नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फिलहाल 1 वर्ष से जेल में कैद हैं।

lalu RJD MLA Mutton party with jailer punish

नियमों के विरुद्ध जाकर किया पार्टी का आयोजन
जेल में कैद रहने के बाद भी मैनुअल के खिलाफ जेलर की मदद से मटन पार्टी का आयोजन किया गया था और इस आयोजन में पूरे जेल के कैदी को मटन की दावत दी गई थी। लेकिन इस बात की जानकारी बाहर आ गई और जेलर मोतीलाल पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही गई थी। इसी को देखते हुए होम डिपार्टमेंट ने उन पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। अब उन्हें नौकरी से अनिवार्य सेवा निवृति कि सजा दी गई है।

नाबालिग से रेप का आरोपी है विधायक
मिली जानकारी के अनुसार बिहार शरीफ जेल के जेलर मोतीलाल ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव को मटन पार्टी करने की अनुमति दी थी। अनुमति जेल मैनुअल के खिलाफ है इसी कारण इनके ऊपर यह सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। जेल में होली के मौके पर सभी कैदियों को चिकन खिलाने का प्रावधान है इस दौरान चिकन कम पड़ गया था। तभी इस कमी को पूरा करने के लिए जेलर ने विधायक के कहने पर जेल में मटन पकाने की अनुमति दी थी।बाहर से बिना जांच किए ही कारीगर द्वारा मटन बनाया गया तथा कैदियों को खिलाया गया था।

मिली अनिवार्य सेवा निवृत्ति की सजा
जेलर के द्वारा जेल में मटन पार्टी देने को लेकर तभी इस मामले की जांच शुरू कर दी गई थी और अब जांच के बाद गृह विभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि होली के दौरान विधि व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होती है इसके बावजूद बिना जांच किए ही जेलर मोतीलाल ने कैदी राजबल्लभ को यह सुविधा दी थी जिससे जेलर की घोर लापरवाही सामने आई है और उन्हें अनिवार्य सेवा निवृति कि सजा दी गई है।

लड़की का सप्लायर था विधायक
आपको बताते चलें कि राजद के दबंग और लालू प्रसाद यादव के खास कहे जाने वाले विधायक राजबल्लभ यादव पर आज से 1 साल पहले एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। मामला सामने आने के बाद दुष्कर्मी विधायक फरार हो गया जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एक महीने तक लगातार छापेमारी करती रही पर वह पुलिस के हाथ नहीं लगा और एक दिन चुपके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद अब तक वह जेल के पीछे अपने गुनाहों की सजा काट रहा है इस मामले में राजबल्लभ यादव की दलाल महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया था । जो राजबल्लभ यादव को लड़की दिया करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+