बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो मोदी सरकार को हटा देंगे: लालू प्रसाद यादव

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। एक तरफ प्रदेश के मुख्मयंत्री नीतीश कुमार ने मांग की है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। कई वर्षों से इसकी मांग की जा रही है। नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की मांग पर कोई विचार नहीं कर रही है।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। अगर मोदी सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देती है तो मोदी सरकार को हटा देंगे।

lalu prasad

बिहार कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित करके विधिवत केंद्र सरकार से अपील की है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, यह उसका हक है। अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती है तो नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

लालू प्रसाद यादव ने बिहार सरकार की कैबिनेट में लिए गए फैसलों की भी जानकारी दी। उनसे जब इस मसले पर पूछा गया तो उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेका जाएगा। लालू प्रसाद यादव पटना एयरपोर्ट पर काली पैंट और सफेद शर्ट में नजर आए।

वहीं नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार का विशेष राज्य का दर्जा मिलने से प्रदेश के विकास को तेजी मिलेगी। हम लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं। इसको लेकर खूब राजनीति होती है लेकिन इसपर केंद्र सरकार विचार भी नहीं कर रही है। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव करीब आने पर ही नीतीश विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+