लालू यादव ने कहा- RJD का हर कार्यकर्ता घर पर लगाए पार्टी का झंडा और कंधे पर रखे हरा गमछा
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीते बुधवार को पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से रुबु हुए। इस दौरान लालू यादव का पुराना अंदाज नजर आया । बता दें कि 21 और 22 सिंतबर को पार्टी ने पटना में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। लालू यादव ने कहा कि राजद का हर कार्यकर्ता अपने घर पर भी पार्टी का झंडा लालटेन लगाए और साथ ही हर व्यक्ति के कंधे पर हरा गमछा हो और सिर पर हरे रंग की टोपी जरूर पहने। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस प्रशिक्षण शिविर की फोटो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

एक ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा है कि राजद के पास बहुत बड़ो सोशल केपिटल है। अब हमें राजद में बुद्धीजीवी केपिटल को बढ़ावा देना है। हमारा उद्देश्य पार्टी को राष्ट्रीय पहचान देना है। राजनीति के इस बदलते दौर में हमें भी अपने आप को बदलना है। इसी क्रम में ऐसे प्रशिक्षण शिविर चलते रहेंगे।
Recommended Video
पिछले कुछ समय से लालू यादव जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद लगातार राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अभी यह राजनीतिक गतिविधियां दिल्ली तक ही सीमित है लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह बहुत जल्द बिहार आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर लालू प्रसाद यादव अपने कार्यकर्ताओं को टिप्स दे रहे हैं।
अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बहुत जल्द ही पटना आ रहा हूं। पटना आने के बाद बिहार के सभी जिलों में भी जाऊंगा और कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। राजद में हर किसी को चुनाव लड़ने का मौका मिलता है और आगे भी मिलता रहेगा। हालांकि जब वह हार जाता है या टिकट नहीं मिलता है तो पार्टी छोड़ देता है। जिसे टिकट नहीं मिलता है वह भी पार्टी उम्मीदवार को हराने में लग जाता है। इससे पार्टी को काफी नुकसान होता है। ये सब ठीक बात नहीं है। सभी लोगों को पार्टी को मजबूत करना होगा। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरजेडी का छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा नेता कहीं जाए तो अपने साथ हरे रंग का गमछा जरुर रखें। यही वो लाइसेंस है, जिसके पता चलेगा कि वह राजद का नेता या कार्यकर्ता है।












Click it and Unblock the Notifications