लालू यादव की सजा पर बोले CM नीतीश-'हमने लालू जी पर केस किए थे, जो किए वही उनके साथ हैं

पटना, 21 फरवरी: चारा घोटाले के डोरडा कोषागार के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पांच साल की सजा और 60 लाख जुर्माना की सजा हुई है। कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव पर मुकदमा मैने नहीं किया!केस करते समय मेरे पास भी आए थे पर हमने कहा कि नहीं नहीं......मेरा काम नहीं है। उन पर केस कराने वाले कुछ लोग को आज उनके ही साथ हैं।

lalu prasad yadav bihar cm Nitish Kumar Fodder Scam sentence corruption case

आज जब लालू यादव को कोर्ट ने सजा सुनाई तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि, 'लालू यादव पर केस करने वालों में कई लोग थे। केस करने वालों में कुछ लोग आजकल उन्हीं के साथ हैं। केस करने वालों में कुछ इधर हैं तो कुछ उधर हैं। लालू यादव पर केस करने वालों में एक आदमी और हैं जिन्होंने हमें उनसे अलग कराया था। इस वक्त वह फिर से उधर ही हैं। वह लौटकर हमारे साथ आए फिर उधर ही चले गए हैं। उन्होंने भी केस किया था।

नीतीश ने आगे कहा कि 'केस करने वाले ज्यादातर लोग उधर ही हैं, उन्हीं लोगों से सवाल पूछिए। केस करने के बाद सारा जांच हुआ है। ट्रायल हुआ है उसके बाद सजा हुई है, इसपर हम क्या कह सकते हैं। इसलिए उसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। हमने तो केस किया है नहीं, केस वाले उन्हीं के साथ हैं। उनके पास अधिकार है कि वह आगे के कोर्ट में अपील करेंगे।' लालू पर चारा घोटाले का केस करने वाले नेताओं में सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद, सरयू राय, पीके शाही और शिवानंद तिवारी शामिल थे।

बता दें कि, शिवानंद तिवारी अब आरजेडी में हैं। लालू यादव को मिली सजा के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा लालू यादव को 5 साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ, यह तो होना था। लालू जी का चार्जशीट देव गौड़ाजी के समय और पहली सजा मनमोहन सिंह जी के समय हुआ। फिर भी फंसा दिया गया यही राग अलापा जाएगा।

वहीं आज चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाने के साथ 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब लालू प्रसाद यादव के वकील हाई कोर्ट जाएंगे। वहां बेल पिटीशन फाइल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+